लाइव न्यूज़ :

पवार ने राकांपा कार्यकर्ताओं से कहा : बदलते सामाजिक-राजनीतिक परिदृश्य के अनुरूप ढालने की जरूरत

By भाषा | Updated: December 12, 2021 16:55 IST

Open in App

मुंबई, 12 दिसंबर राकांपा के अध्यक्ष शरद पवार ने रविवार को अपनी पार्टी के कार्यकर्ताओं से अपील की कि वे बदलते सामाजिक-राजनीतिक परिदृश्य के अनुरूप खुद को ढालें। उन्होंने कहा कि छत्रपति शाहूजी महाराज, ज्योतिराव फुले और डॉ. बी. आर. आंबेडकर जैसे समाज सुधारकों की विचारधारा और दृष्टि भविष्य के लिए मार्गदर्शक बनी रहेगी।

पवार के 81वें जन्मदिन पर राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (राकांपा) द्वारा यहां आयोजित एक समारोह में पवार ने कहा कि राकांपा सीमित कार्यकर्ताओं वाली छोटी पार्टी हो सकती है, लेकिन यह इस मामले में ‘‘अद्भुत’’ है कि इसके कार्यकर्ता समाज के सभी वंचित तबके को साथ लेकर चलने को प्रतिबद्ध हैं।

पूर्व केंद्रीय मंत्री ने कहा, ‘‘अगर समाज के एक तबके के सदस्यों को लगता है कि वे सम्मानजनक जीवन नहीं व्यतीत कर सकते हैं, तो हमें उन्हें सम्मान देना चाहिए।’’ महाराष्ट्र में उनकी पार्टी शिवसेना और कांग्रेस के साथ सरकार चला रही है।

उन्होंने कहा कि राकांपा एवं अन्य दलों के कार्यकर्ताओं को बदलते सामाजिक-राजनीतिक परिदृश्य के अनुरूप खुद को ढालने की जरूरत है।

पवार ने कहा कि तीन समाज सुधारकों -- छत्रपति शाहूजी महाराज, ज्योतिराव फुले और आंबेडकर की विचारधारा एवं दर्शन उनकी पार्टी की रीढ़ है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

विश्वझुके ट्रंप? अमेरिका के 2 हफ्तों के युद्धविराम को ईरान ने बताया ऐतिहासिक जीत, कही ये बात

विश्वइस ड्रोन और उस ड्रोन में कितना फर्क है...!

भारतनिजी जासूसी एजेंसियों को लेकर नई चिंताएं

विश्वहोर्मुज जलडमरूमध्य खोलने पर सहमत ईरान?, 14 दिन बमबारी और हमले रोकने को तैयार राष्ट्रपति ट्रंप?, पाकिस्तान के पीएम शरीफ क्या बोले?

विश्व'हम नए लॉन्च प्लेटफॉर्म्स के साथ अपने हमले दोगुने कर देंगे': ट्रंप की धमकी के बाद ईरान का जवाब

भारत अधिक खबरें

भारतपंजाब में अमित शाह का प्रतिभा खोज अभियान?, आरिफ मोहम्मद खान ढाका जाएंगे!

भारतNagpur: पवनी सफारी में दिखा दुर्लभ ‘काला चीतल’, पर्यटकों में बढ़ा रोमांच

भारत‘अपने स्तर को नीचे न गिराएं’: मल्लिकार्जुन खड़गे के ‘गुजरात के लोग अनपढ़ हैं’ वाले बयान पर शशि थरूर की सलाह

भारत'इस बार पाकिस्तान के कितने टुकड़े होंगे ये तो सिर्फ ऊपरवाला जानता है', राजनाथ सिंह ने PAK के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ की धमकी का दिया करारा जवाब

भारत403 करोड़ रुपए खर्च?, योगी सरकार का सियासी दांव, बीआर अंबेडकर की मूर्ति पर लगेगा छत्र