लाइव न्यूज़ :

पवार ने महाराष्ट्र में राकांपा मंत्रियों के कार्यों की समीक्षा की

By भाषा | Updated: October 12, 2021 21:42 IST

Open in App

मुंबई, 12 अक्टूबर राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (राकांपा) के अध्यक्ष शरद पवार ने मंगलवार को एक समीक्षा बैठक की जिसमें पार्टी के शीर्ष नेताओं और विधायकों ने हिस्सा लिया। महाराष्ट्र में शिवसेना नीत सरकार में राकांपा भी शामिल है।

पवार ने महा विकास आघाडी (एमवीए) सरकार में राकांपा मंत्रियों के कार्यों की भी समीक्षा की। पवार के अलावा पार्टी के राज्य अध्यक्ष जयंत पाटिल, उपमुख्यमंत्री अजित पवार और राकांपा की लोकसभा सदस्य सुप्रिया सुले ने भी बैठक में हिस्सा लिया।

राकांपा ने ट्वीट किया, ‘‘राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी की समीक्षा बैठक इसके राष्ट्रीय अध्यक्ष शरद पवार के नेतृत्व में हुई। राज्य कैबिनेट में पार्टी के मंत्रियों के कार्यों की पवार ने समीक्षा की।’’

एमवीए सरकार में राकांपा के मंत्रियों के पास गृह और वित्त सहित कुछ महत्वपूर्ण विभाग हैं। सरकार अगले महीने दो वर्ष का कार्यकाल पूरा करने जा रही है।

अजित पवार के रिश्तेदारों से जुड़े प्रतिष्ठानों पर आयकर विभाग की छापेमारी के कुछ दिनों बाद समीक्षा बैठक हुई है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतबिहार में शराबबंदी कानून को लेकर नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने उठाया सवाल, कहा- बिहार में 40 हजार करोड़ रुपये की एक समानांतर अवैध अर्थव्यवस्था खड़ी हो गई है

भारतमुख्यमंत्री नीतीश कुमार के सामने जदयू नेताओं ने लगाया निशांत कुमार जिंदाबाद, CM भी मुस्कुराए

स्वास्थ्यपुष्पा… नाम सुनकर फ्लावर समझे क्या? फायर है मैं…”

भारतबिहार में मुख्यमंत्री चुनना भाजपा के लिए बनी बड़ी सिरदर्दी, सम्राट चौधरी के नाम पर दल में टूट की संभावना, संघ बैकग्राउंड के नेता की हो रही है मांग

कारोबाररुपये की तेज छलांग! 2013 के बाद सबसे बड़ा उछाल

भारत अधिक खबरें

भारतएनएसजी कमांडोज के करतब देख रोमांचित हुए सीएम डॉ. मोहन, कहा- जवानों ने योग्यता-बुद्धिमत्ता-निडरता का अहसास कराया

भारतरामअवतार जग्गी हत्याः अमित जोगी को आजीवन कारावास की सजा

भारतबीजेपी 47वां स्थापना दिवस समारोहः करोड़ों कार्यकर्ता को बधाई, हम पार्टी को अपनी मां मानते हैं?, पीएम मोदी ने एक्स पर लिखा-भावुक पोस्ट, वीडियो

भारतBaramati Bypoll 2026: कौन हैं आकाश मोरे? बारामती उपचुनाव में महाराष्ट्र की उप मुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार से टक्कर?

भारतअसम की जनता ने इस बार दो काम पक्के किए?, पीएम मोदी बोले- एनडीए की हैट्रिक और कांग्रेस के शाही परिवार के नामदार की हार की सेंचुरी का रिकॉर्ड?