लाइव न्यूज़ :

मंत्रियों को विभाग आवंटन करने पर चर्चा के लिए ठाकरे से मिले पवार, हुई अहम चर्चा

By भाषा | Updated: December 7, 2019 06:15 IST

सूत्रों ने बताया कि मंत्रि-परिषद का विस्तार विधानसभा के शीत सत्र के बाद किया जाएगा। उन्होंने बताया कि निर्णय किया गया है कि ठाकरे तब तक गृह मंत्रालय का प्रभार संभालेंगे। 

Open in App
ठळक मुद्देशाम मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे से राकांपा प्रमुख शरद पवार ने मुलाकात की। सूत्रों ने बताया कि यह बैठक नेहरू सेंटर में हुई कांग्रेस नेताओं के साथ एक और बैठक हो सकती है

महाराष्ट्र में हफ्ते भर पुरानी महा विकास आघाडी (एमवीए) सरकार के मंत्रियों को विभागों का आवंटन करने पर चर्चा करने के लिए शुक्रवार शाम मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे से राकांपा प्रमुख शरद पवार ने मुलाकात की।

सूत्रों ने बताया कि यह बैठक नेहरू सेंटर में हुई जिसमें शिवसेना नेता एकनाथ शिंदे, संजय राउत और सुभाष देसाई तथा राकांपा से अजित पवार और जयंत पाटिल ने शिरकत की। सूत्रों ने बताया कि पवार ने शपथ ले चुके मंत्रियों को जल्द से जल्द विभाग आवंटित करने पर जोर दिया।

इन मंत्रियों ने 28 नवंबर को ठाकरे के साथ शपथ ली थी। उन्होंने बताया कि विभागों का बंटवारा सोमवार को किया जा सकता है, लेकिन कांग्रेस नेताओं के साथ एक और बैठक हो सकती है। सूत्रों ने बताया कि मंत्रि-परिषद का विस्तार विधानसभा के शीत सत्र के बाद किया जाएगा। उन्होंने बताया कि निर्णय किया गया है कि ठाकरे तब तक गृह मंत्रालय का प्रभार संभालेंगे। 

टॅग्स :शरद पवार
Open in App

संबंधित खबरें

भारतराष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टीः उत्तरार्द्ध में उत्तराधिकार के लिए संघर्ष

भारतकौन थे दत्ता मेघे?, 89 वर्ष की आयु में निधन

क्राइम अलर्टAshok Kharat Case: बाबा-बैरागी राजनीतिक कमजोरी या मजबूरी

भारतसंसद में हंसी मजाक?, खरगे के भाषण पर पीएम मोदी की हंसी, देवेगौड़ा जी ने कांग्रेस से किया प्यार और मोदी जी से कर ली शादी?, वीडियो

भारतबारामती-राहुरी सीट उपचुनावः अजित पवार की सीट पर उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार?, चुनाव मैदान से हटे शरदचंद्र पवार?, जानें मतदान और मतगणना कब?

भारत अधिक खबरें

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया