लाइव न्यूज़ :

पवार ने उद्धव ठाकरे से की मुलाकात, राजनीतिक और कोविड-19 स्थिति पर की चर्चा

By भाषा | Updated: May 27, 2021 12:16 IST

Open in App

मुंबई, 27 मई राकांपा अध्यक्ष शरद पवार ने महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे से मुलाकात की और राज्य में राजनीतिक स्थिति तथा कोविड-19 स्थिति से निपटने के महा विकास आघाडी सरकार के तरीके पर चर्चा की।

सूत्रों ने बृहस्पतिवार को बताया कि यह बैठक बुधवार देर शाम को मुंबई में मुख्यमंत्री के आधिकारिक निवास ‘वर्षा’ में हुई।

पित्त की थैली की एक सर्जरी से पवार (80) के ठीक होने के बाद दोनों नेताओं के बीच यह पहली मुलाकात है।

ठाकरे के नेतृत्व वाली शिवसेना महाराष्ट्र में राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी और कांग्रेस के साथ सत्ता साझा करती है।

राकांपा सूत्रों ने बताया कि राज्य में राजनीतिक घटनाक्रम पर चर्चा की गई।

उन्होंने बताया कि दोनों नेताओं ने एमवीए सरकार के कोविड-19 प्रबंधन पर चर्चा की।

सूत्रों ने बताया कि पवार ने कोविड-19 महामारी से निपटने के सरकार के तरीके और संक्रमण की दूसरी लहर को फैलने से रोकने के लिए लॉकडाउन जैसी लगाई गई पाबंदियों के क्रियान्वयन पर संतोष जताया।

उन्होंने बताया कि बृहस्पतिवार को होने वाली मंत्रिमंडल की बैठक में पाबंदियों में छूट और सरकारी नौकरियों में पदोन्नति में आरक्षण जैसे मुद्दों पर चर्चा हो सकती है।

महाराष्ट्र सरकार ने कोरोना वायरस को फैलने से रोकने के लिए एक जून तक राज्य में लॉकडाउन जैसी पाबंदियां लगायी।

पवार की पिछले महीने मुंबई के एक निजी अस्पताल में पित्त की थैली की सर्जरी हुई थी।

इससे पहले राकांपा अध्यक्ष को पित्त वाहिनी में पथरी हटाने के लिए 30 मार्च को आपात एन्डोस्कोपी करानी पड़ी थी।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटइंडियन प्रीमियर लीग में भुवनेश्वर कुमार ने जड़ा 'दोहरा शतक', ऐसा करने वाले दुनिया के दूसरे गेंदबाज, जानें पहले पायदान पर कौन?

क्रिकेट37 के साथ सबसे आगे CSK?, आईपीएल में सबसे ज्यादा 200 से अधिक रन बनाने वाली टीमें, देखिए टॉप-5 लिस्ट

क्राइम अलर्टमैडम दुकान के सामने गाड़ी मत लगाओ, ग्राहक को आने में दिक्कत होगी?, 78 वर्षीय दुकानदार को महिला उपनिरीक्षक ने थप्पड़ मारा, प्राथमिकी दर्ज

भारतगोदामों से सीधे एलपीजी सिलेंडर की बिक्री पर सख्त प्रतिबंध, सीएम रेखा गुप्ता ने कहा-भंडारण केंद्रों पर न जाएं और न ही भीड़ में इकट्ठा हों

पूजा पाठPanchang 06 April 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग

भारत अधिक खबरें

भारतउच्च शिक्षा और अनुसंधान की चुनौतियां

भारतआदिवासी खेल: नई प्रतिभाओं की तलाश में एक सार्थक पहल

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल