लाइव न्यूज़ :

पवार वरिष्ठ हैं लेकिन राहुल गांधी को नहीं समझ सके : कांग्रेस

By भाषा | Updated: December 7, 2020 21:40 IST

Open in App

मुंबई, सात दिसंबर महाराष्ट्र के मंत्री बाला साहेब थोराट ने सोमवार को कहा कि वरिष्ठ नेता शरद पवार, राहुल गांधी को नहीं समझ सके। कुछ दिनों पहले राकांपा प्रमुख ने कहा था कि कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष में निरंतरता की कमी है।

संवाददाताओं से बात करते हुए थोराट ने यहां राहुल गांधी की प्रशंसा की और कहा कि ‘‘व्यक्तिगत समस्याओं से पार पाते हुए उन्होंने पार्टी का नेतृत्व’’ किया।

मराठी दैनिक को दिए साक्षात्कार में पवार ने कथित तौर पर कहा था कि राहुल गांधी में निरंतरता की कमी है।

थोराट ने कहा कि राहुल गांधी की कांग्रेस में स्वीकार्यता है और उनके नेतृत्व में पार्टी संगठित हो रही है।

उन्होंने आरोप लगाए कि ‘‘भाजपा की कुछ मशीनरी राहुल गांधी को निशाना बनाती रही है।’’

थोराट ने कहा, ‘‘लेकिन राहुल जी सफलतापूर्वक हमारा नेतृत्व करते रहेंगे...हम सम्माननीय पवार साहेब की वरिष्ठता को स्वीकार करते हैं। लेकिन लगता है कि वह राहुल जी को नहीं समझ पाए।’’

लगता है कि पवार के बयान को कांग्रेस ने उचित नहीं माना जो शिवसेना के नेतृत्व वाली महा विकास आघाड़ी (एमवीए) सरकार में राकांपा के साथ सहयोगी है।

इससे पहले शनिवार को राज्य सरकार में मंत्री और कांग्रेस की नेता यशोमति ठाकुर ने कहा था कि एमवीए के सहयोगियों को कांग्रेस नेतृत्व पर टिप्पणी बंद करना चाहिए, अगर वे राज्य में ‘‘स्थायी’’ सरकार चाहते हैं।

ठाकुर के बयान में बारे में पूछने पर थोराट ने कहा कि पवार साहेब की टिप्पणी के बारे में कांग्रेसी जो महसूस करते हैं वैसा ही उन्होंने कहा।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेVIDEO: रफ्तार और बारिश का कहर, ट्रक में घुसी इनोवा; चेन्नई-कोलकाता नेशनल हाईवे पर भीषण हादसा

कारोबारकृत्रिम बुद्धिमत्ता पर फोकस कीजिए?, हरियाणा के मुख्य सचिव अनुराग रस्तोगी ने कर्मयोगी प्लेटफॉर्म से जुड़ने को कहा, लिखा पत्र

भारतMBOSE SSLC 10th Result 2026: कक्षा 10 का परिणाम घोषित?, परिणाम देखने के लिए इस लिंक पर जाइये

भारतKarnataka 2nd PUC Result 2026: रोल नंबर तैयार रखें, कभी भी आ सकता है रिजल्ट

क्राइम अलर्टनिर्माण स्थल पर काम करने गए थे माता-पिता, 7 वर्षीय बेटी से 45 वर्षीय शख्स ने किया रेप, अरेस्ट

भारत अधिक खबरें

भारत3 दिन के भारत दौरे पर बांग्लादेशी विदेश मंत्री, क्या सुलझेंगे पुराने मुद्दे? जानें क्या मुद्दे शामिल

भारतWest Bengal: विधानसभा चुनावों से पहले बंगाल की वोटर लिस्ट से करीब 90 लाख नाम हटाए गए

भारतAssam Opinion Poll 2026: बीजेपी के नेतृत्व वाला एनडीए और भी बड़े बहुमत के साथ सत्ता में बना रहेगा, Matrize का अनुमान

भारतयूपी में सरकारी वकीलों की फीस 50% तक बढ़ाएगी सरकार, सरकारी खजाने पर बढ़ेगा 120 करोड़ रुपए का बोझ

भारत'मेरे पति 40 साल के हैं, मैं 19 की': मध्य प्रदेश हाईकोर्ट में महिला ने अपने प्रेमी के साथ रहने का अधिकार जीता