लाइव न्यूज़ :

पवार हैं एमवीए सरकार का ‘रिमोट कंट्रोल’ : महाराष्ट्र कांग्रेस प्रमुख

By भाषा | Updated: July 15, 2021 00:32 IST

Open in App

मुंबई, 14 जुलाई महाराष्ट्र कांग्रेस अध्यक्ष नाना पटोले ने बुधवार को राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (राकांपा) के प्रमुख शरद पवार को राज्य में शिवसेना के नेतृत्व वाली महा विकास आघाड़ी (एमवीए) सरकार का ‘रिमोट कंट्रोल’ बताया।

पटोले ने एक क्षेत्रीय समाचार चैनल से बात करते हुए यह टिप्पणी की। राकांपा, शिवसेना के बाद एमवीए का दूसरा सबसे बड़ा घटक है। कांग्रेस एमवीए में तीसरी भागीदार है। यह पूछे जाने पर कि उन्हें मंगलवार को पवार के आवास पर क्यों नहीं बुलाया गया जब प्रदेश कांग्रेस के नेताओं के एक समूह ने राकांपा प्रमुख से मुलाकात की, इस पर पटोले ने कहा, ‘‘यह बैठक राज्य सरकार और उसके समन्वय के लिए थी। यह पार्टी स्तर की बैठक नहीं थी। वह (पवार) वास्तव में इस एमवीए सरकार का ‘रिमोट कंट्रोल’ हैं।’’

इससे पहले दिन में, पटोले ने 2014 के विधानसभा चुनावों के संदर्भ में राकांपा पर परोक्ष रूप से हमला करते हुए कहा कि उनकी पार्टी से सात साल पहले ‘धोखा’ हुआ था और अब वह इसे ध्यान में रखते हुए 2024 के आम चुनावों की तैयारी कर रही है। पटोले जाहिर तौर पर महाराष्ट्र में 2014 के विधानसभा चुनाव कांग्रेस से अलग होकर लड़ने के राकांपा के कदम का जिक्र कर रहे थे।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटइंडियन प्रीमियर लीग में भुवनेश्वर कुमार ने जड़ा 'दोहरा शतक', ऐसा करने वाले दुनिया के दूसरे गेंदबाज, जानें पहले पायदान पर कौन?

क्रिकेट37 के साथ सबसे आगे CSK?, आईपीएल में सबसे ज्यादा 200 से अधिक रन बनाने वाली टीमें, देखिए टॉप-5 लिस्ट

क्राइम अलर्टमैडम दुकान के सामने गाड़ी मत लगाओ, ग्राहक को आने में दिक्कत होगी?, 78 वर्षीय दुकानदार को महिला उपनिरीक्षक ने थप्पड़ मारा, प्राथमिकी दर्ज

भारतगोदामों से सीधे एलपीजी सिलेंडर की बिक्री पर सख्त प्रतिबंध, सीएम रेखा गुप्ता ने कहा-भंडारण केंद्रों पर न जाएं और न ही भीड़ में इकट्ठा हों

पूजा पाठPanchang 06 April 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग

भारत अधिक खबरें

भारतउच्च शिक्षा और अनुसंधान की चुनौतियां

भारतआदिवासी खेल: नई प्रतिभाओं की तलाश में एक सार्थक पहल

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल