लाइव न्यूज़ :

पवार कर रहे हैं विपक्ष को एकजुट करने का काम : राकांपा

By भाषा | Updated: June 21, 2021 16:11 IST

Open in App

मुंबई, 21 जून राकांपा प्रवक्ता नवाब मलिक ने कहा कि पार्टी प्रमुख शरद पवार सभी विपक्षी नेताओं को एकजुट करने का काम कर रहे हैं।

नयी दिल्ली में सोमवार को पवार की राजनीतिक रणनीतिकार प्रशांत किशोर के साथ हुई बैठक के मुद्दे पर मलिक ने यह बात कही।

पवार के दिल्ली आवास पर हुई यह मुलाकात राकांपा की मंगलवार को होने जा रही राष्ट्रीय कार्यकारिणी की बैठक से पहले हुई है।

इस बारे में पूछे जाने पर मलिक ने कहा, ‘‘पवार सभी विपक्षी नेताओं को एकजुट करने के लिए काम कर रहे हैं। हो सकता है कि बैठक इसी मुद्दे पर हुई हो। कल राष्ट्रीय राजधानी में पार्टी की राष्ट्रीय कार्यकारिणी की बैठक भी होने जा रही है।’’

महाराष्ट्र में राकांपा फिलहाल शिवसेना और कांग्रेस के साथ गठबंधन सरकार में है।

इससे पहले, पवार और किशोर के बीच 11 जून को राकांपा प्रमुख के मुंबई स्थित आवास पर लगभग तीन घंटे तक बैठक हुई थी।

किशोर ने पश्चिम बंगाल और तमिलनाडु में विधानसभा चुनाव में क्रमश: तृणमूल कांग्रेस और द्रमुक के लिए चुनावी रणनीति बनाने में मदद की थी। पिछले महीने आए चुनाव परिणाम में इन दोनों दलों को अपने-अपने राज्य में जीत मिली थी।

इसके बाद, किशोर ने कहा था कि वह अब आगे से किसी दल के लिए चुनावी रणनीति बनाने का काम नहीं करेंगे।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेVIDEO: पूजा करने गया था श्रद्धालु, मंदिर में ही हो गई पिटाई – CCTV फुटेज वायरल

क्रिकेटKKR का खाता खुला, PBKS टॉप पर, मैच रद्द होने से बदला पूरा समीकरण

क्रिकेटKKR vs PBKS: ईडन गार्डन्स में आउटफील्ड गीली होने के कारण मैच रद्द, दोनों टीमों को एक-एक अंक मिला

ज़रा हटकेVIDEO: हाईवे पर खतरनाक टावर गिरा, मौके पर प्रशासन मौजूद

भारतWest Bengal: विधानसभा चुनावों से पहले बंगाल की वोटर लिस्ट से करीब 90 लाख नाम हटाए गए

भारत अधिक खबरें

भारतAssam Opinion Poll 2026: बीजेपी के नेतृत्व वाला एनडीए और भी बड़े बहुमत के साथ सत्ता में बना रहेगा, Matrize का अनुमान

भारतयूपी में सरकारी वकीलों की फीस 50% तक बढ़ाएगी सरकार, सरकारी खजाने पर बढ़ेगा 120 करोड़ रुपए का बोझ

भारत'मेरे पति 40 साल के हैं, मैं 19 की': मध्य प्रदेश हाईकोर्ट में महिला ने अपने प्रेमी के साथ रहने का अधिकार जीता

भारत'IIT बाबा' अभय सिंह ने कर्नाटक की इंजीनियर से शादी की, पत्नी के साथ हरियाणा में अपने पैतृक गांव पहुंचे

भारतSamrat Vikramaditya Mahanatya: 60 हजार से ज्यादा दर्शकों ने देखा 'सम्राट विक्रमादित्य', वाराणसी के रोम-रोम में बसा अनोखा मंचन, देखें Photos