लाइव न्यूज़ :

पवार ने जयंत पाटिल की ‘‘मुख्यमंत्री बनने की इच्छा’’ वाली टिप्पणी को अधिक तवज्जो नहीं दी

By भाषा | Updated: January 22, 2021 18:13 IST

Open in App

मंबई, 22 जनवरी राकांपा अध्यक्ष शरद पवार ने पार्टी नेता जयंत पाटिल की उस टिप्पणी को शुक्रवार को अधिक तवज्जो नहीं दी जिसमें उन्होंने कहा था कि ‘‘मैं महाराष्ट्र का मुख्यमंत्री बनने की आकांक्षा रखता हूं।’’

शिवसेना नीत एमवीए सरकार में एक कैबिनेट मंत्री एवं प्रदेश राकांपा अध्यक्ष पाटिल ने हाल ही में कहा था कि जिस किसी ने भी राजनीति में एक लंबा समय गुजारा है, वह मुख्यमंत्री बनना चाहेगा। उन्होंने साथ ही कहा था कि शीर्ष पद की आकांक्षा रखना उनके लिए भी स्वाभाविक है।

पाटिल द्वारा मुख्यमंत्री बनने की आकांक्षा व्यक्त किये जाने के बारे में पूछे जाने पर पवार ने कोल्हापुर में संवाददाताओं से हल्के फुल्के अंदाज में कहा, ‘‘यदि मुझे भी कल यही महसूस हो तो मुझे क्या करना चाहिए ? कोई भी मुझे मुख्यमंत्री नहीं बनाएगा, इसलिए मैं इसके बारे में नहीं सोचता।’’

पाटिल से उनके गृह जिले सांगली के एक स्थानीय मीडिया घराने के साथ बातचीत के दौरान सवाल किया गया था कि क्या वह मुख्यमंत्री बनने की इच्छा रखते हैं।

पाटिल ने जवाब में कहा, ‘‘मुझे (मुख्यमंत्री होने की) इच्छा होनी चाहिए, ठीक है? प्रत्येक नेता मुख्यमंत्री बनना चाहता है। लेकिन पार्टी और पवार साहेब जो निर्णय लेते हैं, वह हमारे लिए अंतिम है।’’

उन्होंने कहा था, ‘‘सभी मुख्यमंत्री बनना चाहते हैं। हर कोई जिसने (राजनीति में) मेरे जितना काम किया है (मुख्यमंत्री बनना चाहता है)। मेरे मतदाता भी मुझे मुख्यमंत्री बनते देखना चाहते हैं।’’

उन्होंने कहा, ‘‘इसलिए, मैं मुख्यमंत्री बनने की इच्छा रखता हूं, लेकिन स्थिति और संख्या (विधायकों की) कारक हैं। हमारे पास (288 सदस्यीय विधानसभा में) 54 विधायक हैं। मुझे नहीं लगता कि 54 विधायकों के साथ मुख्यमंत्री बनना संभव है।’’

पाटिल ने कहा कि राकांपा को मुख्यमंत्री पद पाने के लिए और विस्तार करना होगा और विधायकों की संख्या अधिक होनी चाहिए।

उन्होंने कहा, ‘‘अगर संख्या बढ़ती है, तो पार्टी बड़ी होगी, फिर पवार साहब जो फैसला करेंगे, वह होगा।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतपश्चिम एशिया युद्धः ओमान तट के निकट ड्रोन बोट हमले में जान गंवाने वाले 25 वर्षीय नाविक दीक्षित सोलंकी का शव मुंबई लाया

क्राइम अलर्ट365 दिन में 4000 करोड़ रुपए से ज्यादा की जीएसटी चोरी?, 1500 करोड़ रुपए एसटीएफ ने पकड़े

कारोबारलेह हवाई अड्डाः उड़ान की संख्या 8 से बढ़कर 18 किया?, रिकार्ड संख्या में पर्यटकों के आने के इंतजार में लद्दाख

विश्वअफगानिस्तान में भारी बारिश, 77 लोगों की मौत, 137 लोग घायल और हजारों लोग विस्थापित, वीडियो

कारोबारपल-पल बदलते रंग?, मौसम की मार और किसान परेशान?, आखिर क्या करें?

भारत अधिक खबरें

भारतगोदामों से सीधे एलपीजी सिलेंडर की बिक्री पर सख्त प्रतिबंध, सीएम रेखा गुप्ता ने कहा-भंडारण केंद्रों पर न जाएं और न ही भीड़ में इकट्ठा हों

भारतउच्च शिक्षा और अनुसंधान की चुनौतियां

भारतआदिवासी खेल: नई प्रतिभाओं की तलाश में एक सार्थक पहल

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं