पवनहंस हेलीकॉप्टर हादसा: दो पायलट और 3 ओएनजीसी के अधिकारियों की मौत
By कोमल बड़ोदेकर | Updated: January 14, 2018 08:54 IST2018-01-14T08:05:25+5:302018-01-14T08:54:46+5:30
शनिवार (13 जनवरी) को मुंबई से उड़ान भरने के बाद ओएनजीसी का पवनहंस हेलीकॉप्टर कुछ देर बाद क्रैश हो गया था।

पवनहंस हेलीकॉप्टर हादसा: दो पायलट और 3 ओएनजीसी के अधिकारियों की मौत
ओएनजीसी के पवन हंस हेलिकॉप्टर के क्रेश होने से अब तक कुल 5 लोगों के मारे जाने की खबर है। हादसे में मारे गए लोगों में पकंज गर्ग, वी के बिंदू लाल बाबू, जोस एंटनी और पी एन श्रीनिवासन के शवों की पहचान की जा चुकी है।
शनिवार (13 जनवरी) को इस हेलीकॉप्टर ने दो पायलट और ओएनजीसी के पांच अधिकारियों के साथ मुंबई से सुबह करीब 10 बजकर 20 मिनट पर उड़ान भरी थी। उड़ान भरने के 15 मिनट बाद ही मुंबई एटीसी और ऑयल एंड नैचुरल गैस कॉर्पोरेशन (ओएनजीसी) दोनों से इसका संपर्क टूट गया था।
शनिवार को इस मामले में पेट्रोलियम मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने कहा कि, नौसेना और तटरक्षक बल काम पर हैं। मैं संयोजन के लिए मुंबई जा रहा हूं। मैं इस मामले पर रक्षा मंत्री से चर्चा करूंगा। वो भी मदद कर रही हैं। उन्होंने नौसेना और तट रक्षक बल को मामले को गंभीरता से पड़ताल करने के लिए कहा है।
हेलिकॉप्टर में सवार 2 लोग अब भी लापता बताए जा रहे हैं। बचाव अभियान में 5 जहाजों के साथ 2 हेलीकॉप्टर और 2 डोर्नियर प्लेन की मदद ली जा रही है।