लाइव न्यूज़ :

पावलो कोएलो की नई पुस्तक चुनौतियों का सामना करने को प्रेरित करती है

By भाषा | Updated: November 17, 2020 18:28 IST

Open in App

(नाम और तीसरे पैरा में सुधार के साथ)

नयी दिल्ली, 17 नवंबर बेस्टसेलिंग लेखक पावलो कोएलो की नवीनतम किताब “द आर्चर” पाठकों को जोखिम उठाने, साहस दिखाने और किस्मत की अप्रत्याशित चुनौतियों को पूरे साहस से गले लगाने को प्रेरित करती है। प्रकाशन कंपनी पेंगुइन ने मंगलवार को यह जानकारी दी।

क्रिस्टोफ नीमन द्वारा डिजाइन की गई तस्वीरों वाली इस किताब का पुर्तगाली से अंग्रेजी में अनुवाद मार्गरेट जुल कोस्टा ने किया है।

यह किताब तेत्सुया के इर्द गिर्द घूमती है जो अपने अद्भुत धनुष-तीर के लिए प्रसिद्ध था लेकिन बाद में उसने सार्वजनिक जीवन से किनारा कर लिया था लेकिन तभी एक लड़का उसे खोजते हुए आता है।

लड़का कई सारे सवाल करता है जिनके जवाब में तेत्सुया अपने धनुष-तीर से विभिन्न प्रकार की उपमाएं और उदाहरण देते हुए उसे जीवन का मर्म समझाता है।

‘द अल्केमिस्ट’ से विश्वप्रसिद्ध हुए ब्राजील के लेखक ने कहा, “जीवन बहुत सरल है लेकिन हम इसे बहुत उलझा देते हैं। इससे जुड़ी कहानियां हमें हमारे ही छिपे हुए हिस्सों को दिखाने का प्रयास करती हैं। हम हमारे आसपास की छोटी-छोटी चीजों पर ध्यान देकर ही जीवन की असली महक का आनंद ले सकते हैं।”

उन्होंने कहा, “ ‘द आर्चर’ इसी विचार पर आधारित है। मैं धनुष के महत्व, एकाग्रता के महत्व और दोस्ती और इससे परे हर चीज के बारे में बात कर रहा हूं। अंत में यही जीवन है। आप पूरा जीवन जीकर यही कमाते हैं।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतAssam Opinion Poll 2026: बीजेपी के नेतृत्व वाला एनडीए और भी बड़े बहुमत के साथ सत्ता में बना रहेगा, Matrize का अनुमान

क्रिकेटकेकेआर के लिए सुनील नरेन और वरुण चक्रवर्ती पंजाब किंग्स के खिलाफ मैच क्यों नहीं खेल रहे हैं? जानें कारण

विश्वखुफिया प्रमुख मेजर जनरल माजिद खादेमी की मौत, इजराइल-अमेरिका ने ईरान किया हमला, 25 मरे?, जवाब में ईरान ने पड़ोसी खाड़ी देशों पर मिसाइलें दागीं

भारतयूपी में सरकारी वकीलों की फीस 50% तक बढ़ाएगी सरकार, सरकारी खजाने पर बढ़ेगा 120 करोड़ रुपए का बोझ

भारत'मेरे पति 40 साल के हैं, मैं 19 की': मध्य प्रदेश हाईकोर्ट में महिला ने अपने प्रेमी के साथ रहने का अधिकार जीता

भारत अधिक खबरें

भारत'IIT बाबा' अभय सिंह ने कर्नाटक की इंजीनियर से शादी की, पत्नी के साथ हरियाणा में अपने पैतृक गांव पहुंचे

भारतSamrat Vikramaditya Mahanatya: 60 हजार से ज्यादा दर्शकों ने देखा 'सम्राट विक्रमादित्य', वाराणसी के रोम-रोम में बसा अनोखा मंचन, देखें Photos

भारतDelhi Assembly Security Breach: कार में सवार व्यक्ति ने कॉम्प्लेक्स का गेट तोड़कर पोर्च में रखा गुलदस्ता, वीडियो

भारतबिहार में शराबबंदी कानून को लेकर नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने उठाया सवाल, कहा- बिहार में 40 हजार करोड़ रुपये की एक समानांतर अवैध अर्थव्यवस्था खड़ी हो गई है

भारतमुख्यमंत्री नीतीश कुमार के सामने जदयू नेताओं ने लगाया निशांत कुमार जिंदाबाद, CM भी मुस्कुराए