लाइव न्यूज़ :

‘पावरी’ मीम: उत्तर प्रदेश पुलिस का मजेदार ट्वीट खूब हो रहा है वायरल

By भाषा | Updated: February 16, 2021 01:19 IST

Open in App

नोएडा (उप्र), 15 फरवरी सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे ‘पावरी हो रही है’ मीम को लेकर उत्तर प्रदेश पुलिस ने भी एक मजेदार ट्वीट किया है, जिसे बड़ी संख्या में लोगों ने रीट्वीट और लाइक किया है।

इस ट्वीट के माध्यम से उत्तर प्रदेश पुलिस ने लोगों से अपील की है कि यदि देर रात तक चल रही किसी पार्टी (जश्न या समारोह) के कारण उन्हें परेशानी हो रही है, तो वे आपात नंबर 112 पर फोन कर इसकी शिकायत कर सकते हैं।

उत्तर प्रदेश पुलिस अपने विभिन्न सोशल मीडिया खातों के जरिए कई बार अपने मजाकिया पोस्ट से लोगों का ध्यान आकर्षित करती रहती है।

पुलिस की 112 सेवा ने ट्वीट किया, ‘‘ये हम हैं और यह हमारी कार है। अगर देर रात हो रही किसी ‘पावरी’ से आपको दिक्कत हो रही है, तो ये हमारा नंबर है-112 ।’’

इस ट्वीट की पृष्ठभूमि में पुलिस की गाड़ी नजर आ रही है, जिसका शीर्षक है, ‘‘यदि देर रात कोई पार्टी हो रही है और आपको इससे दिक्कत हो रही है, तो 112 पर फोन करें।’’

रविवार दोपहर को किए गए इस ट्वीट को सोमवार रात तक करीब 3,000 बार रीट्वीट किया जा चुका था और करीब 10,000 लोग इसे ‘लाइक’ (पसंद) कर चुके थे।

उल्लेखनीय है कि पाकिस्तानी युवती दानानीर मोबीन ने एक मीम तैयार कर इसे अपने सोशल मीडिया खाते पर पोस्ट किया था, जिसमें वह कार के सामने कुछ लड़के-लड़कियों के साथ मौजूद हैं और कहती नजर आ रही हैं कि ‘ये हमारी कार है, ये हम हैं, ये हमारी पावरी हो रही है’। दानानीर पार्टी कहना चाह रही हैं लेकिन पश्चिमी लहजे में बोलने की वजह से यह ‘पावरी’ सुनाई दे रहा है। यह मीम काफी वायरल हो रहा है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटइंडियन प्रीमियर लीग में भुवनेश्वर कुमार ने जड़ा 'दोहरा शतक', ऐसा करने वाले दुनिया के दूसरे गेंदबाज, जानें पहले पायदान पर कौन?

क्रिकेट37 के साथ सबसे आगे CSK?, आईपीएल में सबसे ज्यादा 200 से अधिक रन बनाने वाली टीमें, देखिए टॉप-5 लिस्ट

क्राइम अलर्टमैडम दुकान के सामने गाड़ी मत लगाओ, ग्राहक को आने में दिक्कत होगी?, 78 वर्षीय दुकानदार को महिला उपनिरीक्षक ने थप्पड़ मारा, प्राथमिकी दर्ज

भारतगोदामों से सीधे एलपीजी सिलेंडर की बिक्री पर सख्त प्रतिबंध, सीएम रेखा गुप्ता ने कहा-भंडारण केंद्रों पर न जाएं और न ही भीड़ में इकट्ठा हों

पूजा पाठPanchang 06 April 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग

भारत अधिक खबरें

भारतउच्च शिक्षा और अनुसंधान की चुनौतियां

भारतआदिवासी खेल: नई प्रतिभाओं की तलाश में एक सार्थक पहल

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल