लाइव न्यूज़ :

CAA, NRC व  NPR पर नीतीश कुमार की पार्टी में दरार? जदयू प्रवक्ता पवन कुमार वर्मा ने सीएम को पत्र लिख कहा-"भारत को विभाजित होने से बचा लें"

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: January 5, 2020 13:15 IST

जदयू के नेता श्याम रजक ने भी एनपीआर पर सुशील कुमार मोदी के बयान पर नाराजगी जाहिर की है। उन्होंने सवाल पूछने के अंदाज में कहा कि यह फैसला किस कैबिनेट की बैठक में लिया गया?  इसके साथ ही श्याम रजक ने कहा कि ऐसी घोषणा तो मुख्यमंत्री नीतीश कुमार जी को करनी चाहिए, लेकिन सुशील मोदी जी ने कैसे ये घोषणा की, मेरी समझ से बाहर है।

Open in App
ठळक मुद्देपवन के वर्मा ने जदयू ने बिहार के सीएम नीतीश कुमार को लिखे पत्र में कहा कि सीएए-एनआरसी गठबंधन हिंदुओं और मुसलमानों को विभाजित करने का सीधा प्रयास है।यही वजह है कि जदयू प्रवक्ता पवन कुमार वर्मा ने नीतीश कुमार को पत्र लिखकर प्रदेश में एनआरसी, एनपीआर व सीएए को लागू होने से रोकने का आग्रह किया है।

नागरिकता कानून के बाद अब नैशनल रजिस्टर ऑफ सिटिजन्स को लेकर भी बिहार की राजनीति में बेहद उठापटक की स्थिति बनी हुई है। जनता दल यूनाइटेड के नेता दो हिस्सों में बंटे नजर आ रहे हैं। एनपीआर प्रक्रिया को लागू करने की तारीख भले ही डिप्टी सीएम सुशील मोदी ने बता दी हो लेकिन जदयू के नेता इसको लेकर पूरी तरह से सहमत नजर नहीं आ रहे हैं।

यही वजह है कि जदयू प्रवक्ता पवन कुमार वर्मा ने नीतीश कुमार को पत्र लिखकर प्रदेश में एनआरसी, एनपीआर व सीएए को लागू होने से रोकने का आग्रह किया है।

पवन के वर्मा ने जदयू ने बिहार के सीएम नीतीश कुमार को लिखे पत्र में कहा कि सीएए-एनआरसी गठबंधन हिंदुओं और मुसलमानों को विभाजित करने और सामाजिक अस्थिरता पैदा करने का सीधा प्रयास है।

इसके अलावा, उन्होंने कहा, "मैं आपसे अनुरोध करता हूं कि सीएए-एनपीआर-एनआरसी योजना के खिलाफ एक स्टैंड लें और भारत को विभाजित करने के अपने नापाक एजेंडे को खारिज करें।"

बता दें कि बिहार के मंत्री व जदयू के नेता श्याम रजक ने सुशील कुमार मोदी के बयान पर नाराजगी जाहिर की है। उन्होंने सवाल पूछने के अंदाज में कहा कि यह फैसला किस कैबिनेट की बैठक में लिया गया?  इसके साथ ही श्याम रजक ने कहा कि ऐसी घोषणा तो मुख्यमंत्री नीतीश कुमार जी को करनी चाहिए, लेकिन सुशील मोदी जी ने कैसे ये घोषणा की, मेरी समझ से बाहर है।

टॅग्स :बिहारजेडीयूनीतीश कुमार
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टबिहार के मोतिहारी जिले में जहरीली शराब कांड में मरने वालों की संख्या हुई 10, कई लोगों की स्थिति अभी भी गंभीर

भारतबिहार में CM नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को सीएम बनाने की मांग को लेकर महिलाओं ने शुरू किया सत्याग्रह

क्राइम अलर्टबिहार की राजधानी पटना से सटे खगौल में अपराधियों ने खुद को कस्टम अधिकारी बताकर स्वर्ण व्यापारियों से लूटा 16 किग्रा सोना

भारतWATCH: बिहार के सारण जिले में जदयू के प्रखंड अध्यक्ष का एक लड़की के साथ अश्लील वीडियो वायरल, दोनों आपत्तिजनक अवस्था में थे खेत में एक लड़की नेता के पीछे भाग रही है

भारतबिहार में सत्ता हस्तांतरण को लेकर सियासी हलचल हुई तेज, 12 अप्रैल को नीतीश कुमार दे सकते हैं मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा, भाजपा में मुख्यमंत्री को लेकर जारी है मंथन 

भारत अधिक खबरें

भारतअसम की जनता ने इस बार दो काम पक्के किए?, पीएम मोदी बोले- एनडीए की हैट्रिक और कांग्रेस के शाही परिवार के नामदार की हार की सेंचुरी का रिकॉर्ड?

भारतपाकिस्तानी सोशल मीडिया की झूठी जानकारी का इस्तेमाल कर पत्नी पर आरोप, सीएम सरमा ने कहा-फर्जी डॉक्यूमेंट्स के साथ जनता के सामने बात?

भारतमुंबई में IIMCAA कनेक्शन्स मीट, फिल्म निर्माता मनोज मौर्य की सिल्वर जुबली सम्मान से सम्मानित

भारतकौन थे डॉ. मणि छेत्री?, 106 वर्ष की आयु में निधन

भारतपश्चिम एशिया युद्धः ओमान तट के निकट ड्रोन बोट हमले में जान गंवाने वाले 25 वर्षीय नाविक दीक्षित सोलंकी का शव मुंबई लाया