लाइव न्यूज़ :

पाउलो कोएलो की नई पुस्तक चुनौतियों का सामना करने को प्रेरित करती है

By भाषा | Updated: November 17, 2020 15:58 IST

Open in App

नयी दिल्ली, 17 नवंबर बेस्टसेलिंग लेखक पाउलो कोएलो की नवीनतम किताब “द आर्चर” पाठकों को जोखिम उठाने, साहस दिखाने और किस्मत की अप्रत्याशित चुनौतियों को पूरे साहस से गले लगाने को प्रेरित करती है। प्रकाशन कंपनी पेंगुइन ने मंगलवार को यह जानकारी दी।

क्रिस्टोफ नीमन द्वारा डिजाइन की गई तस्वीरों वाली इस किताब का पुर्तगाली से अंग्रेजी में अनुवाद मार्गरेट जुल कोस्टा ने किया है।

यह किताब तेत्सुया के इर्द गिर्द घूमती है जो अपने अद्भुत धनुष-तीन के लिए प्रसिद्ध था लेकिन बाद में उसने सामाजिक जीवन से किनारा कर लिया था लेकिन तभी एक लड़का उसे खोजते हुए आता है।

लड़का कई सारे सवाल करता है जिनके जवाब में तेत्सुया अपने धनुष-तीर से विभिन्न प्रकार की उपमाएं और उदाहरण देते हुए उसे जीवन का मर्म समझाता है।

‘द एल्केमिस्ट’ से विश्वप्रसिद्ध हुए ब्राजील के लेखक ने कहा, “जीवन बहुत सरल है लेकिन हम इसे बहुत उलझा देते हैं। इससे जुड़ी कहानियां हमें हमारे ही छिपे हुए हिस्सों को दिखाने का प्रयास करती हैं। हम हमारे आसपास की छोटी-छोटी चीजों पर ध्यान देकर ही जीवन की असली महक का आनंद ले सकते हैं।”

उन्होंने कहा, “ ‘द आर्चर’ इसी विचार पर आधारित है। मैं धनुष के महत्व, एकाग्रता के महत्व और दोस्ती और इससे परे हर चीच के बारे में बात कर रहा हूं। अंत में यही जीवन है। आप पूरा जीवन जीकर यही कमाते हैं।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटRCB vs CSK: चेन्नई सुपर किंग्स की लगातार तीसरी हार, आरसीबी ने 43 रन से जीता बैक-टू-बैक दूसरा मुकाबला

विश्वसमय तेजी से बीत रहा और 48 घंटे बाद उन पर कहर टूट पड़ेगा?, ट्रंप ने कहा- होर्मुज जलडमरूमध्य को नहीं खोले तो?

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

क्रिकेटबेंगलुरु में छक्कों की बौछार के बीच, टिम डेविड की विस्फोटक पारी से CSK के खिलाफ RCB ने बनाया 250/3 का विशाल स्कोर

विश्व5 दिन और न्यायिक हिरासत में रहेंगे पूर्व प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली और पूर्व गृह मंत्री रमेश लेखक

भारत अधिक खबरें

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया

भारतबिहार में CM नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को सीएम बनाने की मांग को लेकर महिलाओं ने शुरू किया सत्याग्रह