लाइव न्यूज़ :

पाउलो कोएल्हो ने ‘दि अल्केमिस्ट’ नाम के केरल के ऑटोरिक्शा की तस्वीर ट्वीट की

By भाषा | Updated: September 6, 2021 16:15 IST

Open in App

कोच्चि, छह सितंबर केरल के ऑटोरिक्शा चालक प्रदीप ने कभी सोचा भी नहीं था कि ऑटोरिक्शा पर अंग्रेजी में पाउलो कोएल्हो और मलयालम में उनकी सबसे चर्चित कृतियों में से एक ‘दि अल्केमिस्ट’ लिखना उन्हें प्रसिद्ध व्यक्ति बना देगा, लेकिन स्वयं पाउलो कोएल्हो ने अपने ट्विटर हैंडल से प्रदीप के ऑटोरिक्शा की तस्वीर साझा कर उन्हें प्रसिद्ध बना दिया है।

कोएल्हो का उनके ट्विटर हैंडल पर करीब डेढ़ करोड़ प्रशंसक अनुकरण करते हैं। ब्राजीलियाई लेखक पाउलो कोएल्हो ने ट्वीट किया, ‘‘केरल, भारत (इस तस्वीर के लिए बहुत बहुत धन्यवाद)।’’

प्रदीप (55) ने बताया, ‘‘ मैंने उनकी कई किताबें पढ़ी हैं। उनकी हर किताब में कम से कम एक चीज होती है जिसका अनुकरण अपने जीवन में किया जा सकता है।’’

यहां की सड़कों पर करीब दो दशक से ऑटोरिक्शा चला रहे प्रदीप ने कहा कि उन्हें पाउलो कोएल्हो के ट्वीट की जानकारी रविवार को उनके एक दोस्त से मिली।

गौरतलब है कि प्रदीप ने करीब 10 साल पहले अपने ऑटोरिक्शा का नाम ‘दि अल्केमिस्ट’रखा था। यह नाम उन्होंने इस किताब के मलयालम संस्करण को पढ़ने के बाद रखा था। उन्होंने कई बार अपने वाहन को बदला लेकिन उसका नाम नहीं बदला। अब उनकी इच्छा लेखक से मिलने की है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेVIDEO: पूजा करने गया था श्रद्धालु, मंदिर में ही हो गई पिटाई – CCTV फुटेज वायरल

क्रिकेटKKR का खाता खुला, PBKS टॉप पर, मैच रद्द होने से बदला पूरा समीकरण

क्रिकेटKKR vs PBKS: ईडन गार्डन्स में आउटफील्ड गीली होने के कारण मैच रद्द, दोनों टीमों को एक-एक अंक मिला

ज़रा हटकेVIDEO: हाईवे पर खतरनाक टावर गिरा, मौके पर प्रशासन मौजूद

भारतWest Bengal: विधानसभा चुनावों से पहले बंगाल की वोटर लिस्ट से करीब 90 लाख नाम हटाए गए

भारत अधिक खबरें

भारतAssam Opinion Poll 2026: बीजेपी के नेतृत्व वाला एनडीए और भी बड़े बहुमत के साथ सत्ता में बना रहेगा, Matrize का अनुमान

भारतयूपी में सरकारी वकीलों की फीस 50% तक बढ़ाएगी सरकार, सरकारी खजाने पर बढ़ेगा 120 करोड़ रुपए का बोझ

भारत'मेरे पति 40 साल के हैं, मैं 19 की': मध्य प्रदेश हाईकोर्ट में महिला ने अपने प्रेमी के साथ रहने का अधिकार जीता

भारत'IIT बाबा' अभय सिंह ने कर्नाटक की इंजीनियर से शादी की, पत्नी के साथ हरियाणा में अपने पैतृक गांव पहुंचे

भारतSamrat Vikramaditya Mahanatya: 60 हजार से ज्यादा दर्शकों ने देखा 'सम्राट विक्रमादित्य', वाराणसी के रोम-रोम में बसा अनोखा मंचन, देखें Photos