लाइव न्यूज़ :

मप्र के कटनी में सड़क हादसे में पटवारी की मौत

By भाषा | Updated: March 3, 2021 15:32 IST

Open in App

कटनी, (मप्र) तीन मार्च मध्यप्रदेश में कटनी जिले के चाका बायपास पर ऑटोरिक्शा को बचाने के प्रयास में बाइक सवार 24 वर्षीय पटवारी की एक ट्रक से टकरा जाने से मौत हो गयी।

कुठला थाने के प्रभारी निरीक्षक विपिन सिंह ने बुधवार को बताया कि हादसा मंगलवार को तब हुआ जब पटवारी नितिन मिश्रा कटनी से अपने कार्यस्थल विजयराघवगढ़ जा रहे थे। इसी दौरान चाका बायपास मार्ग पर सामने से आ रहे ऑटो को बचाने के प्रयास में पटवारी की तेज रफ्तार बाइक एक ट्रक के नीचे जा घुसी और ट्रक उन्हें कुचलता हुआ निकल गया।

उन्होंने बताया कि दुर्घटना के बाद गंभीर रूप से घायल पटवारी को जिला अस्पताल ले जाया जा रहा था लेकिन रास्ते में ही उनकी मौत हो गयी।

उन्होंने बताया कि आरोपी ऑटो चालक एवं ट्रक चालक के विरूद्ध मामला दर्ज कर जांच की जा रही है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

अन्य खेल'हम नए लॉन्च प्लेटफॉर्म्स के साथ अपने हमले दोगुने कर देंगे': ट्रंप की धमकी के बाद ईरान का जवाब

भारत‘अपने स्तर को नीचे न गिराएं’: मल्लिकार्जुन खड़गे के ‘गुजरात के लोग अनपढ़ हैं’ वाले बयान पर शशि थरूर की सलाह

विश्वआज रात एक पूरी सभ्यता का अंत होगा?, राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने ट्रुथ पर पोस्ट किया, फिर कभी जीवित नहीं?

भारत'इस बार पाकिस्तान के कितने टुकड़े होंगे ये तो सिर्फ ऊपरवाला जानता है', राजनाथ सिंह ने PAK के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ की धमकी का दिया करारा जवाब

ज़रा हटकेVIDEO: ऋषिकेश में गंगा पर उतरा सी-प्लेन, टूरिज्म को मिलेगा जबरदस्त बूस्ट, देखें वीडियो

भारत अधिक खबरें

भारत403 करोड़ रुपए खर्च?, योगी सरकार का सियासी दांव, बीआर अंबेडकर की मूर्ति पर लगेगा छत्र

भारतमहाराष्ट्र सरकार ने ऑटो और टैक्सी चालकों के लिए मराठी भाषा टेस्ट अनिवार्य रूप से किया शुरू

भारतअसम का चुनाव अच्छा चल रहा, पवन खेड़ा के बड़बोलेपन की वजह से कांग्रेस की छवि को नुकसान?, उद्धव ठाकरे के प्रवक्ता आनंद दुबे बरसे, वीडियो

भारतहैदराबाद में हैं कांग्रेस नेता पवन खेड़ा, दिल्ली घर पर असम पुलिस ने की छापेमारी?, दिल्ली पुलिस की टीम कर रही मदद, वीडियो

भारतNBEMS GPAT 2026: आ गया जीपैट का रिजल्ट, डायरेक्ट लिंक से चेक करें अपना स्कोर