लाइव न्यूज़ :

केरल में 13,500 भूमिहीन परिवारों को 'पट्टयम' वितरित किया जाएगा: मुख्यमंत्री

By भाषा | Updated: September 13, 2021 15:59 IST

Open in App

तिरुवनंतपुरम, 13 सितंबर केरल के मुख्यमंत्री पिनाराई विजयन ने सोमवार को कहा कि अगले पांच वर्षों में राज्य में सभी भूमिहीन और आवाजहीन लोगों को भूमि और आवास सुनिश्चित करने के लिए राज्य सरकार की पहल के तहत, 13,500 परिवारों को भूमि या 'पट्टयम' का स्वामित्व दिया जाएगा।

मुख्यमंत्री ने अपने फेसबुक पेज पर एक पोस्ट में कहा कि राज्य के 14 जिला केंद्रों और 77 तालुक केंद्रों में मंगलवार को भूमि आवंटन के लिए “पट्टयम मेला” लगाया जाएगा।

उन्होंने यह भी कहा कि सरकार के सामने सबसे महत्वपूर्ण लक्ष्यों में से एक अगले पांच वर्षों के भीतर सभी पात्र लोगों को भूमि आवंटित करना और उसी अवधि के भीतर सभी अनुसूचित जाति परिवारों को आवास प्रदान करना है।

उन्होंने पोस्ट में कहा कि भूमिहीनों को मकान और जमीन के लिए 10 लाख रुपये प्रदान करने की योजना का विस्तार किया जाएगा और अधिक लोगों को इस योजना में शामिल किया जाएगा। सभी आदिवासी परिवारों को एक एकड़ कृषि भूमि उपलब्ध कराने के लिए कदम उठाए जाएंगे।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटRR vs MI: वैभव सूर्यवंशी ने बुमराह को भी नहीं बख़्शा, एमआई पेसर को जड़े 2 छक्के | VIDEO

विश्व'अगले 48 घंटों तक घर के अंदर ही रहें' : ईरान में मौजूद नागरिकों के लिए भारतीय दूतावास तत्काल सुरक्षा एडवाइज़री जारी की

ज़रा हटकेक्या है नंदगोपाल गुप्ता नंदी और यूपी के उन्नाव में चंडीगढ़ यूनिवर्सिटी का नाता?

विश्वक्या डोनाल्ड ट्रंप ईरान के खिलाफ करेंगे परमाणु हथियार का इस्तेमाल?, व्हाइट हाउस ने दिया जवाब

भारतNagpur: पवनी सफारी में दिखा दुर्लभ ‘काला चीतल’, पर्यटकों में बढ़ा रोमांच

भारत अधिक खबरें

भारत‘अपने स्तर को नीचे न गिराएं’: मल्लिकार्जुन खड़गे के ‘गुजरात के लोग अनपढ़ हैं’ वाले बयान पर शशि थरूर की सलाह

भारत'इस बार पाकिस्तान के कितने टुकड़े होंगे ये तो सिर्फ ऊपरवाला जानता है', राजनाथ सिंह ने PAK के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ की धमकी का दिया करारा जवाब

भारत403 करोड़ रुपए खर्च?, योगी सरकार का सियासी दांव, बीआर अंबेडकर की मूर्ति पर लगेगा छत्र

भारतमहाराष्ट्र सरकार ने ऑटो और टैक्सी चालकों के लिए मराठी भाषा टेस्ट अनिवार्य रूप से किया शुरू

भारतअसम का चुनाव अच्छा चल रहा, पवन खेड़ा के बड़बोलेपन की वजह से कांग्रेस की छवि को नुकसान?, उद्धव ठाकरे के प्रवक्ता आनंद दुबे बरसे, वीडियो