लाइव न्यूज़ :

‘विश्व के सबसे बड़े परिवार’ के संरक्षक का मृत्यु के चार दिन बाद किया गया अंतिम संस्कार

By भाषा | Updated: June 17, 2021 17:42 IST

Open in App

आइजोल, 17 जून विश्व के सबसे बड़े परिवार के मुखिया के रूप में जाने वाले मिजोरम के जियोनघाका उर्फ ​​​​जियोना का मृत्यु के चार दिन बाद बृहस्पतिवार को अंतत: सेरछिप जिला स्थित उनके गांव में अंतिम संस्कार कर दिया गया।

यह जानकारी एक स्थानीय नेता ने दी।

उच्च रक्तचाप और मधुमेह से पीड़ित जियोनघाका को रविवार को आइजोल के ट्रिनिटी अस्पताल में डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया, लेकिन परिवार के सदस्य उन्हें जीवित बताकर उनका अंतिम संस्कार करने से इनकार कर रहे थे।

बक्तांग गांव के चुआंथार में 76 वर्षीय जियोनघाका की 39 पत्नियां, 90 से अधिक बच्चे और कम से कम 33 पोते-पोतियां हैं, जो एक विशाल चार मंजिला घर में रहते हैं। ये लोग संप्रदाय लाल्पा कोहरान थार से ताल्लुक रखते हैं, जिसमें पुरुषों को बहुविवाह की अनुमति होती है।

ग्राम परिषद के अध्यक्ष रामजाउवा ने पीटीआई-भाषा को बताया कि जियोनघाका का शव उनके घर के पास विशेष रूप से बनाई गई कब्र में दफना दिया गया।

उन्होंने कहा कि अंतिम संस्कार से जुड़े सभी कार्य कोविड रोधी प्रोटोकॉल का पालन करते हुए किए गए।

ग्राम परिषद प्रमुख ने बताया कि लाल्पा कोहरान थार संप्रदाय के पुजारी एथंगपुइया ने जियोनघाका का अंतिम संस्कार कराया और इस अवसर पर उनकी कुछ पत्नियों ने उनके जीवन के कुछ संदर्भ दिए।

रामजाउवा ने कहा कि अंतिम संस्कार के दौरान कैमरा, मोबाइल फोन और अन्य इलेक्ट्रॉनिक उपकरणों के इस्तेमाल पर रोक थी।

जियोनघाका को डॉक्टरों द्वारा मृत घोषित किए जाने के बाद उनका परिवार यह कहकर उनका अंतिम संस्कार करने से इनकार कर रहा था कि उनका शरीर अभी भी गर्म है और उनकी नाड़ी अब भी चल रही है।

रामजुआवा के अनुसार, 433 परिवारों के 2,500 से अधिक सदस्य संप्रदाय का हिस्सा हैं, जिसकी स्थापना लगभग 70 साल पहले जियोनघाका के चाचा ने की थी। संप्रदाय के अधिकतर सदस्य जीवनयापन के लिए बढ़ई का काम करते हैं।

स्थानीय सूत्रों के अनुसार, जियोनघाका के सबसे बड़े पुत्र नुनपारलियाना संबंधित संप्रदाय के अगले प्रमुख बन सकते हैं जिनकी दो पत्नियां हैं।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेVIDEO: पूजा करने गया था श्रद्धालु, मंदिर में ही हो गई पिटाई – CCTV फुटेज वायरल

क्रिकेटKKR का खाता खुला, PBKS टॉप पर, मैच रद्द होने से बदला पूरा समीकरण

क्रिकेटKKR vs PBKS: ईडन गार्डन्स में आउटफील्ड गीली होने के कारण मैच रद्द, दोनों टीमों को एक-एक अंक मिला

ज़रा हटकेVIDEO: हाईवे पर खतरनाक टावर गिरा, मौके पर प्रशासन मौजूद

भारतWest Bengal: विधानसभा चुनावों से पहले बंगाल की वोटर लिस्ट से करीब 90 लाख नाम हटाए गए

भारत अधिक खबरें

भारतAssam Opinion Poll 2026: बीजेपी के नेतृत्व वाला एनडीए और भी बड़े बहुमत के साथ सत्ता में बना रहेगा, Matrize का अनुमान

भारतयूपी में सरकारी वकीलों की फीस 50% तक बढ़ाएगी सरकार, सरकारी खजाने पर बढ़ेगा 120 करोड़ रुपए का बोझ

भारत'मेरे पति 40 साल के हैं, मैं 19 की': मध्य प्रदेश हाईकोर्ट में महिला ने अपने प्रेमी के साथ रहने का अधिकार जीता

भारत'IIT बाबा' अभय सिंह ने कर्नाटक की इंजीनियर से शादी की, पत्नी के साथ हरियाणा में अपने पैतृक गांव पहुंचे

भारतSamrat Vikramaditya Mahanatya: 60 हजार से ज्यादा दर्शकों ने देखा 'सम्राट विक्रमादित्य', वाराणसी के रोम-रोम में बसा अनोखा मंचन, देखें Photos