लाइव न्यूज़ :

बीजेपी मंत्री का बयान- देशभक्त मुसलमान भाजपा को वोट देंगे, आज तक मैं वोट के लिये एक भी मुसलमान को सलाम ठोकने नहीं नहीं गया

By भाषा | Updated: September 16, 2019 05:57 IST

ईश्वरप्पा ने यह भी दावा किया कि शिवमोग्गा में उनके निर्वाचन क्षेत्र में 50,000 से अधिक मुस्लिम मतदाता हैं और वह कभी भी उनसे वोट मांगने नहीं गए। ईश्वरप्पा ने कहा, “मैंने उन्हें (कांग्रेस विधायकों को) कहा कि मेरे निर्वाचन क्षेत्र में मेरे समुदाय कुरुबा के लगभग 8,000-10,000 मतदाता है और 50,000 से अधिक मुस्लिम वोट हैं।

Open in App
ठळक मुद्देईश्वरप्पा ने कहा कहा, "भाजपा के सत्ता में आने से पहले मैं कांग्रेस के कुछ विधायकों से मिला जो भाजपा में शामिल होना चाहते थे।जो पाकिस्तान समर्थक और राष्ट्रद्रोही हैं वे बीजेपी को वोट देने में संकोच करेंगे।

कर्नाटक के ग्रामीण विकास एवं पंचायती राज मंत्री के एस ईश्वरप्पा ने रविवार को कहा कि देशभक्त मुसलमान भाजपा को वोट देंगे जबकि पाकिस्तान समर्थक ऐसा करने से हिचकिचाएंगे। ईश्वरप्पा ने लोकसभा चुनाव से पहले कहा था कि भाजपा की तरफ से मुसलमानों को टिकट नहीं दिया जाएगा।भाजपा के वरिष्ठ नेता ने घोषणा की कि उनकी पार्टी के नेतृत्व वाली सरकार राज्य में गौकशी पर प्रतिबंध लगाएगी। ईश्वरप्पा ने कहा, "अखंड भारत हर किसी की तमन्ना है। ऐसा इसलिये नहीं हो पा रहा है क्योंकि उन्हें (राजनीतिक नेताओं का एक वर्ग को) डर है कि उन्हें मुसलमानों का वोट नहीं मिल पाएगा।"उन्होंने एक कार्यक्रम में कहा, "भाजपा के सत्ता में आने से पहले मैं कांग्रेस के कुछ विधायकों से मिला जो भाजपा में शामिल होना चाहते थे, लेकिन उनका दावा था कि उनके पास उनकी विधानसभाओं में 50 हजार से ज्यादा मुस्लिम वोट हैं और अगर वे उन्हें खो देंगे तो उन्हें हार का सामना करना पड़ सकता है, जोकि 'हिजड़ों' के व्यवहार की तरह था।"ईश्वरप्पा ने यह भी दावा किया कि शिवमोग्गा में उनके निर्वाचन क्षेत्र में 50,000 से अधिक मुस्लिम मतदाता हैं और वह कभी भी उनसे वोट मांगने नहीं गए। ईश्वरप्पा ने कहा, “मैंने उन्हें (कांग्रेस विधायकों को) कहा कि मेरे निर्वाचन क्षेत्र में मेरे समुदाय कुरुबा के लगभग 8,000-10,000 मतदाता है और 50,000 से अधिक मुस्लिम वोट हैं। मैं आज तक वोट के लिये एक भी मुसलमान को सलाम ठोकने नहीं नहीं गया। मैंने 47,000 से अधिक मतों से जीत हासिल की।"

मंत्री ने कहा, "मैं यह क्यों कह रहा हूं जो पत्रकार इसे लिखें। एक राष्ट्रभक्त मुसलमान बीजेपी को वोट देगा, और जो पाकिस्तान समर्थक और राष्ट्रद्रोही हैं वे बीजेपी को वोट देने में संकोच करेंगे।" ईश्वरप्पा ने अप्रैल में लोकसभा चुनावों से पहले कहा था कि भाजपा मुसलमानों को चुनाव लड़ने के लिए टिकट नहीं देगी क्योंकि वे पार्टी में विश्वास नहीं करते।

टॅग्स :कर्नाटकभारतीय जनता पार्टी (बीजेपी)
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टप्रोफेसर राजू से चक्कर और नंबर भी खूब दे रहे तुम्हे?, सहपाठियों ने अफवाहें फैलाकर मानसिक रूप से प्रताड़ित किया, 22 वर्षीय मेडिकल छात्रा निकिता ने दी जान?, सुसाइड नोट मिला

क्राइम अलर्टAI के कारण अमेरिका में नौकरी खो दी?, मुस्लिम लड़की शाज़िया सिराज से शादी, बेरोजगार सॉफ्टवेयर इंजीनियर बानू चंद्र रेड्डी और पत्नी ने दी जान, सुसाइड नोट में लिखा-परिवार ने नहीं दिया साथ?

क्राइम अलर्टशादी से पहले कई लड़के से संबंध, विवाह के बाद 'अमीर' दोस्तों के साथ शराब पार्टी?, सास आशा और ससुर माधव कृष्ण ने घर किया बर्बाद, पति ने परेशान होकर पत्नी पर लगाए आरोप

क्राइम अलर्टदरवाजा नहीं खोल रहा, पड़ोसियों ने देखा तो उड़े होश?, फांसी लगाकर सॉफ्टवेयर इंजीनियर पति भानु चंद्र रेड्डी कुंटा ने दी जान, 17वीं मंजिल से कूदकर पत्नी शाजिया सिराज ने की आत्महत्या

क्राइम अलर्टKarnataka Horror: भाभी से अवैध संबंध?, पिता जॉन पॉल और बड़े भाई नवीन ने मिलकर छोटे स्टालिन को मार डाला, स्टालिन की सगाई जेनिफर से हुई थी और उसने राज खोला?

भारत अधिक खबरें

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया