लाइव न्यूज़ :

पैट्रिसिया मुखिम ने एडिटर्स गिल्ड ऑफ इंडिया से इस्तीफा दिया

By भाषा | Updated: November 17, 2020 22:40 IST

Open in App

शिलांग, 17 नवंबर शिलांग टाइम्स की संपादक पैट्रिसिया मुखिम ने मंगलवार को एडिटर्स गिल्ड ऑफ इंडिया के सदस्य पद से इस्तीफा दे दिया।

उन्होंने कहा कि गिल्ड उनके खिलाफ दर्ज प्राथमिकी को निरस्त करने से उच्च न्यायालय द्वारा इनकार किए जाने और उन्हें फेसबुक पोस्ट के माध्यम से सांप्रदायिक सौहार्द बिगाड़ने का दोषी ठहराए जाने पर ‘‘पूरी तरह चुप’’ है।

मुखिम ने कहा कि गिल्ड उनके मामले पर कुछ नहीं बोल रही जबकि उसने गैर सदस्य अर्नब गोस्वामी की गिरफ्तारी की निन्दा करते हुए बयान जारी किए।

मेघालय उच्च न्यायालय की एकल पीठ ने 10 नवंबर को मुखिम को सांप्रदायिक सौहार्द बिगाड़ने का दोषी ठहराया था और उनके खिलाफ दर्ज प्राथमिकी को निरस्त करने से इनकार कर दिया था।

पद्मश्री से सम्मानित पैट्रिसिया ने गिल्ड अध्यक्ष सीमा मुस्तफा को भेजे अपने त्यागपत्र में कहा कि वह सदस्यता से इस्तीफा देना चाहती हैं, इसलिए उनका त्यागपत्र स्वीकार किया जाए।

गिल्ड की तरफ से तत्काल कोई प्रतिक्रिया नहीं आई है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारRBI MPC Meeting: रेपो रेट में कोई बदलाव नहीं, आरबीआई ने 5.25% को रखा बरकरार; नहीं बढ़ेगी आपकी ईएमआई

भारतनहीं रहीं मोहसिना किदवई, उत्तर प्रदेश से लेकर केंद्र की राजनीति तक, 5 दशकों तक छाई रहने वाली कांग्रेस दिग्गज नेता का निधन

विश्वइजरायल ने किया अमेरिका के सीजफायर का समर्थन, मगर हिजबुल्लाह के खिलाफ जंग रहेगी जारी

भारतDC vs GT, IPL 2026: फ्री होकर देखिए मैच, दिल्ली मेट्रो देर रात तक पहुंचाएंगी घर, DMRC ने बदली अपनी टाइमिंग

कारोबारPetrol, Diesel Price Today: अमेरिका-ईरान युद्धविराम के चलते कच्चे तेल की कीमतों में गिरावट, जानें भारत में ईंधन की कीमतों को कितना मिलेगा फायदा

भारत अधिक खबरें

भारतनिजी जासूसी एजेंसियों को लेकर नई चिंताएं

भारतपंजाब में अमित शाह का प्रतिभा खोज अभियान?, आरिफ मोहम्मद खान ढाका जाएंगे!

भारतNagpur: पवनी सफारी में दिखा दुर्लभ ‘काला चीतल’, पर्यटकों में बढ़ा रोमांच

भारत‘अपने स्तर को नीचे न गिराएं’: मल्लिकार्जुन खड़गे के ‘गुजरात के लोग अनपढ़ हैं’ वाले बयान पर शशि थरूर की सलाह

भारत'इस बार पाकिस्तान के कितने टुकड़े होंगे ये तो सिर्फ ऊपरवाला जानता है', राजनाथ सिंह ने PAK के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ की धमकी का दिया करारा जवाब