लाइव न्यूज़ :

पटोले महाराष्ट्र कांग्रेस के अध्यक्ष नियुक्त, पांच कार्यकारी अध्यक्ष भी बनाए गए

By भाषा | Updated: February 5, 2021 16:37 IST

Open in App

नयी दिल्ली, पांच फरवरी कांग्रेस ने शुक्रवार को नाना पटोले को अपनी प्रदेश इकाई का नया अध्यक्ष नियुक्त किया।

पार्टी के संगठन महासचिव केसी वेणुगोपाल के अनुसार, कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी ने पटोले को महाराष्ट्र प्रदेश कांग्रेस कमेटी का अध्यक्ष नियुक्त करने के साथ ही पांच नेताओं को कार्यकारी अध्यक्ष की जिम्मेदारी सौंपी है।

पटोले ने बृहस्पतिवार को महाराष्ट्र विधानसभा के अध्यक्ष पद से इस्तीफा दिया था। उन्होंने बालासाहेब थोराट का स्थान लिया है जो फिलहाल उद्धव ठाकरे के नेतृत्व वाली महा विकास आघाड़ी सरकार में राजस्व मंत्री हैं।

शिवाजी राव मोगे, बासवराज पाटिल, मोहम्मद आरिफ नसीम खान, कुणाल रोहिदास पाटिल, चंद्रकांत हंडोरे और प्रणति शिंदे को कार्यकारी अध्यक्ष बनाया गया है। आरिफ नसीम खान महाराष्ट्र के सरकार के पूर्व मंत्री और प्रणति पूर्व मुख्यमंत्री सुशील कुमार शिंदे की पुत्री हैं।

इनके साथ ही 10 उपाध्यक्ष नियुक्त किए गए हैं। संसदीय बोर्ड और आगामी निकाय चुनावों के लिए रणनीति, स्क्रीनिंग एवं समन्वय समिति का गठन भी किया गया है।

कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी के करीबी माने जाने जाने वाले 56 वर्षीय पटोले को विदर्भ क्षेत्र के एक आक्रामक नेता के रूप में देखा जाता है।

सूत्रों का कहना है कि महाराष्ट्र की वर्तमान राजनीतिक परिस्थिति को देखते हुए पार्टी आलाकमान ने एक गैर-मराठा नेता को प्रदेश इकाई की कमान सौंपने का फैसला किया और कुणबी समुदाय (ओबीसी) से ताल्लुक रखने वाले पटोले इस पद के लिए नेतृत्व की पहली पसंद बने।

पटोले किसानों के मुद्दों पर मुखर रहे हैं और किसानों के बीच उनका आधार पर भी माना जाता था। हालांकि, प्रदेश में कांग्रेस के कई दिग्गज नेताओं की मौजूदगी के बीच पार्टी को प्रभावशाली नेतृत्व प्रदान कर पाना उनके लिए एक बड़ी चुनौती मानी जा रही है।

पटोले भंडारा जिले के सकोली से कांग्रेस के तीन बार विधायक रहे। उन्होंने 2014 का लोकसभा चुनाव भाजपा के टिकट पर लड़ा और राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी के वरिष्ठ नेता प्रफुल्ल पटेल को भंडारा-गोंदिया सीट से हराया। साल 2017 में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के साथ कथित तौर पर मतभेद होने के बाद वह कांग्रेस में शामिल हो गए थे।

कांग्रेस में शामिल होने के बाद उन्हें पार्टी की किसान इकाई ‘अखिल भारतीय किसान कांग्रेस’ का अध्यक्ष बनाया गया। 2019 के महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव में वह कांग्रेस पार्टी के टिकट पर विधायक बने। शिवसेना, राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी और कांग्रेस की गठबंधन सरकार बनने के बाद उन्हें विधानसभा अध्यक्ष बनाया गया।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

पूजा पाठRashifal 09 April 2026: लग्जरी आइटम खरीदने में पैसा होगा खर्च, इन 4 राशिवालों के सितारे बुलंद

भारतAssembly elections 2026: केरल में 140, असम में 126 और पुडुचेरी में 30 सीट पर वोटिंग?, जानिए कब होंगे मतगणना

पूजा पाठPanchang 09 April 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग

कारोबार16वीं वार्षिक रिपोर्टः देश में विदेशी छात्रों की संख्या बढ़ना सुकूनदेह

भारतSummer Special Trains 2026: गर्मियों की छुट्टियों के लिए रेलवे चला रहा है स्पेशल ट्रेनें, जानें रूट और टाइमिंग

भारत अधिक खबरें

भारत21वीं सदी की विकास यात्राः आइए, मिलकर नारी शक्ति को सशक्त करें?

भारतनारी शक्ति वंदन अधिनियमः 273 सीटें महिलाओं के लिए आरक्षित और 2029 के आम चुनाव में लागू?, लोकसभा सीटों की संख्या बढ़ाकर 816, केंद्रीय मंत्रिमंडल ने दी मंजूरी

भारतरेलवे में 8.85 प्रतिशत लोको पायलट ने लगातार 12 घंटे से अधिक काम किया?, रेलवे संघ ने कहा-46.96 प्रतिशत ने 9 घंटे शिफ्ट किए?

भारतपटना में महिलाएं-लड़कियां सरेआम पीती हैं सिगरेट, पुरुष खड़े होकर मुंह देखते रहते?, लालू प्रसाद यादव के बड़े बेटे तेज प्रताप यादव बोले- बिहार में शराबबंदी पूरी तरह फेल

भारतमहाराष्ट्र लोक सेवा आयोग परिणाम: 624 अंक के साथ टॉप, सोलापुर के विजय नागनाथ लामका ने किया कारनामा?, 601 अंक लेकर आरती परमेश्वर जाधव ने महिला वर्ग में मारी बाजी?