लाइव न्यूज़ :

पटोले ने केंद्र पर ईंधन के बढ़े दामों से जनता को लूटने का आरोप लगाया

By भाषा | Updated: February 25, 2021 17:07 IST

Open in App

मुंबई, 25 फरवरी महाराष्ट्र कांग्रेस के प्रमुख नाना पटोले ने बृहस्पतिवार को दावा किया कि अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल की कम कीमतों के बावजूद देश में ईंधन के दाम ज्यादा रखने वाली भाजपा के नेतृत्व वाली केंद्र सरकार लुटेरी व डकैत है।

संवाददाताओं से बात करते हुए पटोले ने आरोप लगाया कि घरेलू बाजार में ईंधन पर केंद्र द्वारा लगाए गए भारी करों के कारण देश के इतिहास में पहली बार इनके खुदरा मूल्य तीन अंकों में पहुंच गए हैं।

विधानसभा के पूर्व अध्यक्ष ने कहा, “अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल की कम कीमतों के बावजूद देश में ईंधन के दाम ज्यादा रखने वाली नरेंद्र मोदी के नेतृत्व वाली केंद्र सरकार लुटेरी व डकैत है।”

उन्होंने कहा कि 2014 में सत्ता में आई भाजपा के नेतृत्व वाली सरकार विभिन्न करों और उपकरों को बढ़ा रही है, जो आम आदमी की जेब से आता है।

पटोले ने कहा, “केंद्र सरकार ने राजमार्ग विकास पर 18 रुपये और किसानों के फायदे के लिये 4 रुपये समेत कई उपकर लगाए हैं। मनमोहन सिंह सरकार जब सत्ता में थी तो ये दोनों उपकर बेहद मामूली थे।”

उन्होंने कहा कि महाराष्ट्र में देवेंद्र फडणवीस सरकार ने पेट्रोल व डीजल पर विभिन्न कर बढ़ा दिये थे। उन्होंने कहा कि पिछली सरकार के पांच साल के कार्यकाल के दौरान 11 रुपये की बढ़ोतरी हुई।

कांग्रेस नेता ने कहा, “इसकी तुलना में महाविकास आघाड़ी सरकार ने करों में सिर्फ एक रुपये का इजाफा किया है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतKarnataka 2nd PUC Result 2026: रोल नंबर तैयार रखें, कभी भी आ सकता है रिजल्ट

क्राइम अलर्टनिर्माण स्थल पर काम करने गए थे माता-पिता, 7 वर्षीय बेटी से 45 वर्षीय शख्स ने किया रेप, अरेस्ट

क्राइम अलर्टबेलोरा हवाई अड्डे के पास चाय पीने गए थे?, अनस मोहम्मद सईद, तलहा अनीस, अवेज सईद और अब्दुल सलीम की मौत, तीन घायल

क्राइम अलर्टDelhi Crime: अमन विहार में 8 साल की बच्ची से दरिंदगी, पुलिस ने आरोपी को दबोचा

विश्वIran-US War: ईरान के सुप्रीम लीडर की हालत नाजुक? मोजतबा खामेनेई के स्वास्थ्य को लेकर चौंकाने वाला दावा

भारत अधिक खबरें

भारत3 दिन के भारत दौरे पर बांग्लादेशी विदेश मंत्री, क्या सुलझेंगे पुराने मुद्दे? जानें क्या मुद्दे शामिल

भारतWest Bengal: विधानसभा चुनावों से पहले बंगाल की वोटर लिस्ट से करीब 90 लाख नाम हटाए गए

भारतAssam Opinion Poll 2026: बीजेपी के नेतृत्व वाला एनडीए और भी बड़े बहुमत के साथ सत्ता में बना रहेगा, Matrize का अनुमान

भारतयूपी में सरकारी वकीलों की फीस 50% तक बढ़ाएगी सरकार, सरकारी खजाने पर बढ़ेगा 120 करोड़ रुपए का बोझ

भारत'मेरे पति 40 साल के हैं, मैं 19 की': मध्य प्रदेश हाईकोर्ट में महिला ने अपने प्रेमी के साथ रहने का अधिकार जीता