लाइव न्यूज़ :

उर्वरक की कमी को लेकर पटनायक का केन्द्र को पत्र, मंत्री ने दिया आपूर्ति का आश्वासन

By भाषा | Updated: July 31, 2021 16:01 IST

Open in App

भुवनेश्वर, 31 जुलाई ओडिशा के मुख्यमंत्री नवीन पटनायक ने शनिवार को केन्द्र सरकार से राज्य को पर्याप्त मात्रा में उर्वरक की आपूर्ति करने का अनुरोध किया क्योंकि खरीफ फसल की बुआई चरम पर है और किसान उर्वरक की कमी का सामना कर रहे हैं।

केन्द्रीय रसायन एवं उर्वरक मंत्री मनसुख मंडाविया को लिखे पत्र में पटनायक ने कहा कि उर्वरक की कम आपूर्ति से ''अधितकर जिलों में बेवजह कानून-व्यवस्था की समस्या खड़ी हो सकती है।''

उन्होंने लिखा, ''लिहाजा, मैं तयशुदा मासिक आपूर्ति योजना के अनुसार राज्य को उर्वरक की आपूर्ति किये जाने के मामले में आपसे निजी तौर पर हस्तेक्षप का अनुरोध करता हूं।''

पटनायक ने बताया कि मई, जून और जुलाई की चरम मांग अवधि के दौरान आवंटन में गिरावट आई।

उन्होंने कहा, ''मई, जून और जुलाई के दौरान विभिन्न उर्वरकों की भारी कमी हुई है। खरीफ के दौरान, राज्य को 2,31,530 मिलियन टन के आवंटन और 2, 10,000 मीट्रिक टन की तयशुदा आपूर्ति योजना के मुकाबले केवल 1,45,145 मिलियन टन यूरिया प्राप्त हुआ है।''

मुख्यमंत्री ने कहा कि इस अवधि के दौरान राज्य को 1,52,000 मिलियन टन के आवंटन और 1,45,000 मिलियन टन की आपूर्ति योजना के मुकाबले 97,763 मिलियन टन डीएपी प्राप्त हुआ। कुल मिलाकर, तय आपूर्ति के मुकाबले 60-74 प्रतिशत की ही आपूर्ति हुई है।

पटनायक ने कहा कि राज्य में यास चक्रवात के कारण किसानों की फसल को गंभीर फसल का नुकसान हुआ है। फसलों के उत्पादन को अनुकूलित करने के लिए, उर्वरक जैसी सबसे महत्वपूर्ण सामग्री की आपूर्ति आवश्यकता के अनुसार होनी चाहिए।

बीजद सांसदों के एक प्रतिनिधिमंडल ने शनिवार सुबह मंडाविया से मुलाकात भी की और राज्य में उर्वरकों की तत्काल आपूर्ति की मांग रखी। प्रतिनिधिमंडल के एक सदस्य ने कहा कि मंडाविया ने तुरंत मंत्रालय के अधिकारियों से बात की और उन्हें जल्द से जल्द जरूरी कदम उठाने को कहा।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटRCB vs CSK: चेन्नई सुपर किंग्स की लगातार तीसरी हार, आरसीबी ने 43 रन से जीता बैक-टू-बैक दूसरा मुकाबला

विश्वसमय तेजी से बीत रहा और 48 घंटे बाद उन पर कहर टूट पड़ेगा?, ट्रंप ने कहा- होर्मुज जलडमरूमध्य को नहीं खोले तो?

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

क्रिकेटबेंगलुरु में छक्कों की बौछार के बीच, टिम डेविड की विस्फोटक पारी से CSK के खिलाफ RCB ने बनाया 250/3 का विशाल स्कोर

विश्व5 दिन और न्यायिक हिरासत में रहेंगे पूर्व प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली और पूर्व गृह मंत्री रमेश लेखक

भारत अधिक खबरें

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया

भारतबिहार में CM नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को सीएम बनाने की मांग को लेकर महिलाओं ने शुरू किया सत्याग्रह