लाइव न्यूज़ :

पटनायक ने प्रधानमंत्री मोदी को पत्र लिखकर चावल का आवंटन बढ़ाने का किया आग्रह

By भाषा | Updated: November 21, 2021 14:37 IST

Open in App

भुवनेश्वर, 21 नवंबर ओडिशा के मुख्यमंत्री नवीन पटनायक ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को पत्र लिखकर उनसे पीएमजीकेएवाई योजना के तहत चावल का अतिरिक्त आवंटन कम से कम आठ महीने के लिए बढ़ाने का अनुरोध किया ताकि इसे राष्ट्रीय खाद्य सुरक्षा कार्यक्रम के लाभार्थियों के बीच निशुल्क वितरित किया जा सके।

उन्होंने यह भी कहा कि इस वक्त लोगों के बीच निशुल्क राशन देने के प्रावधान से यह सुनिश्चित हुआ कि ‘‘महामारी के दौरान एक भी जरूरतमंद अनाज से वंचित नहीं रहा।’’

मुख्यमंत्री ने प्रधानमंत्री मोदी से कोविड-19 की स्थिति में सुधार होने तक प्रधानमंत्री गरीब कल्याण अन्न योजना के तहत चावल का अतिरिक्त आवंटन बढ़ाने का अनुरोध किया। उन्होंने शनिवार को लिखे पत्र में कहा, ‘‘चूंकि अभी सरकार के पास पर्याप्त अनाज उपलब्ध है तो मैं आपसे एनएफएसए के तहत लाभार्थियों के बीच वितरण के लिए पीएमजीकेएवाई के तहत अगले आठ महीने के लिए कम से कम चावल का अतिरिक्त आवंटन बढ़ाने पर विचार करने का अनुरोध करूंगा।’’

पीएमजीकेएवाई योजना के जरिए केंद्र राष्ट्रीय खाद्य सुरक्षा कानून (एनएफएसए) के तहत 80 करोड़ लाभार्थियों को निशुल्क राशन की आपूर्ति करता है।

पटनायक ने यह भी कहा कि ‘‘राज्यभर में तेज गति से टीकाकरण अभियान चलाने के बावजूद कोविड-19 का असर अभी पूरी तरह खत्म नहीं हुआ है और कोरोना वायरस के नए मामले लगातार सामने आ रहे हैं।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतयूपी में सरकारी वकीलों की फीस 50% तक बढ़ाएगी सरकार, सरकारी खजाने पर बढ़ेगा 120 करोड़ रुपए का बोझ

भारत'मेरे पति 40 साल के हैं, मैं 19 की': मध्य प्रदेश हाईकोर्ट में महिला ने अपने प्रेमी के साथ रहने का अधिकार जीता

ज़रा हटकेबिहार के बक्सर जिले से सामने आई है एक दिलचस्प प्रेम कहानी, दो महिलाओं ने कर ली आपस में शादी, एक पहले से थी विवाहित, दूसरी कुंवारी

क्राइम अलर्टपरिचित ही निकला कातिल, फिरौती के लिए की गई थी नागपुर के 14 वर्षीय अथर्व की हत्या, सीसीटीवी से खुली साजिश, तीन आरोपी गिरफ्तार

भारत'IIT बाबा' अभय सिंह ने कर्नाटक की इंजीनियर से शादी की, पत्नी के साथ हरियाणा में अपने पैतृक गांव पहुंचे

भारत अधिक खबरें

भारतSamrat Vikramaditya Mahanatya: 60 हजार से ज्यादा दर्शकों ने देखा 'सम्राट विक्रमादित्य', वाराणसी के रोम-रोम में बसा अनोखा मंचन, देखें Photos

भारतDelhi Assembly Security Breach: कार में सवार व्यक्ति ने कॉम्प्लेक्स का गेट तोड़कर पोर्च में रखा गुलदस्ता, वीडियो

भारतबिहार में शराबबंदी कानून को लेकर नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने उठाया सवाल, कहा- बिहार में 40 हजार करोड़ रुपये की एक समानांतर अवैध अर्थव्यवस्था खड़ी हो गई है

भारतमुख्यमंत्री नीतीश कुमार के सामने जदयू नेताओं ने लगाया निशांत कुमार जिंदाबाद, CM भी मुस्कुराए

भारतबिहार में मुख्यमंत्री चुनना भाजपा के लिए बनी बड़ी सिरदर्दी, सम्राट चौधरी के नाम पर दल में टूट की संभावना, संघ बैकग्राउंड के नेता की हो रही है मांग