लाइव न्यूज़ :

पटनायक ने इच्छा बांध के शीघ्र निर्माण के लिए लिखा हेमंत सोरेन को पत्र

By भाषा | Updated: November 21, 2020 18:58 IST

Open in App

भुवनेश्वर, 21 नवंबर ओड़िशा के मुख्यमंत्री नवीन पटनायक ने इच्छा बांध परियोजना को शीघ्र पूरा करने के वास्ते झारखंड के अपने समकक्ष से सहयोग मांगा है ताकि दोनों राज्यों के किसानों का फायदा हो सके ।

पटनाक ने सोरेन से ओड़िशा में बाढ़ की मुश्किलें कम करने के लिए मानसून के दौरान चांडिल बाध में जलाशय की पूर्ण क्षमता (एफआरएल) तक पानी का भंडारण सुनिश्चित करने की भी अपील की।

सोरेन को लिखे पत्र में पटनायक ने कहा कि ओड़िशा की सुवर्ण रेखा सिंचाई परियोजना केवल तभी पूर्ण सिंचाई क्षमता का उपयोग कर पाएगी जब इच्छा बांध परियोजना झारखंड सरकार द्वारा पूरी कर ली जाए। इस पत्र की प्रति शनिवार को मीडिया को उपलब्ध करायी गयी।

पटनायक ने पत्र में लिखा, ‘‘मैं यह जानकर खुश हूं कि झारखंड सरकार ने हाल ही इच्छा बांध निर्माण कार्य हाथ में लिया है। ओड़िशा सरकार इच्छा बांध निर्माण में पूरा सहयोग करेगी और बांध के खर्च में ओड़िशा के हिस्से का समय पर भुगतान भी करेगी।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेVIDEO: पूजा करने गया था श्रद्धालु, मंदिर में ही हो गई पिटाई – CCTV फुटेज वायरल

क्रिकेटKKR का खाता खुला, PBKS टॉप पर, मैच रद्द होने से बदला पूरा समीकरण

क्रिकेटKKR vs PBKS: ईडन गार्डन्स में आउटफील्ड गीली होने के कारण मैच रद्द, दोनों टीमों को एक-एक अंक मिला

ज़रा हटकेVIDEO: हाईवे पर खतरनाक टावर गिरा, मौके पर प्रशासन मौजूद

भारतWest Bengal: विधानसभा चुनावों से पहले बंगाल की वोटर लिस्ट से करीब 90 लाख नाम हटाए गए

भारत अधिक खबरें

भारतAssam Opinion Poll 2026: बीजेपी के नेतृत्व वाला एनडीए और भी बड़े बहुमत के साथ सत्ता में बना रहेगा, Matrize का अनुमान

भारतयूपी में सरकारी वकीलों की फीस 50% तक बढ़ाएगी सरकार, सरकारी खजाने पर बढ़ेगा 120 करोड़ रुपए का बोझ

भारत'मेरे पति 40 साल के हैं, मैं 19 की': मध्य प्रदेश हाईकोर्ट में महिला ने अपने प्रेमी के साथ रहने का अधिकार जीता

भारत'IIT बाबा' अभय सिंह ने कर्नाटक की इंजीनियर से शादी की, पत्नी के साथ हरियाणा में अपने पैतृक गांव पहुंचे

भारतSamrat Vikramaditya Mahanatya: 60 हजार से ज्यादा दर्शकों ने देखा 'सम्राट विक्रमादित्य', वाराणसी के रोम-रोम में बसा अनोखा मंचन, देखें Photos