लाइव न्यूज़ :

पटनायक ने गंजम जिले में गृह क्षेत्र का दौरा किया, कई परियोजनाओं का उद्घाटन किया

By भाषा | Updated: December 12, 2021 21:21 IST

Open in App

बेरहामपुर, 12 दिसंबर ओडिशा के मुख्यमंत्री नवीन पटनायक ने रविवार को मां तारा तारिणी मंदिर के दौरे के साथ अपने गृह जिले गंजम का दौरा किया। इसके बाद उन्होंने स्मार्ट स्वास्थ्य कार्ड और जिले में एक दिन में बड़े पर्यटन स्थलों को जोड़ने वाली एक बस सेवा का उद्घाटन किया।

एक अधिकारी ने बताया कि पटनायक ने जिले में 2,170 करोड़ रुपये लागत के बुनियादी ढांचे, शिक्षा, स्वास्थ्य, आजीविका, स्वच्छता, सिंचाई, ऊर्जा, महिला और बाल विकास पर कई परियोजनाओं का उद्घाटन किया।

पुलिस के एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि कालाहांडी महिला शिक्षिका अपहरण-हत्या कांड में मुख्य आरोपी के साथ कथित संबंधों के लिए गृह राज्य मंत्री डीएस मिश्रा को हटाने की मांग को लेकर विपक्षी दलों द्वारा जारी धमकी के मद्देनजर मुख्यमंत्री की सुगम यात्रा सुनिश्चित करने के लिए व्यापक सुरक्षा व्यवस्था की गई थी।

पुरुषोत्तमपुर पहुंचने के बाद, मुख्यमंत्री ने प्रसिद्ध शक्ति मंदिर, मां तारा तारिणी मंदिर का दौरा किया और पीठासीन देवता से आशीर्वाद मांगा।

मंदिर के पास एक सभा को संबोधित करते हुए, पटनायक ने कहा कि राज्य सरकार जनता को बेहतर चिकित्सा देखभाल प्रदान करने के लिए प्रतिबद्ध है और इस संबंध में, बीजू स्वास्थ्य कल्याण योजना (बीएसकेवाई) स्मार्ट हेल्थ कार्ड तटीय राज्य के लोगों के लिए सबसे अच्छा उपहार है।

अपने भाषण में, पटनायक ने गंजम जिले में कोविड-19 के प्रसार को रोकने में महिलाओं की भूमिका की प्रशंसा की।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारGold Rate Today: 6 अप्रैल 2026 को सोना हुआ सस्ता, 24 कैरेट सोने की कीमत ₹ 1,51,765 प्रति 10 ग्राम

ज़रा हटकेचाचा जी, मुझे बचा लो?, 4 साल की लड़की को जंजीर से बांधकर पूर्व सैनिक ने पीटा

क्रिकेट3 मैच में 6-7 और 9 रन?, आरआर से सीएसके में लौटे सैमसन का बल्ला नहीं चला, कोच स्टीफन फ्लेमिंग ने कहा- माहौल में ढल रहे और जल्द रन बरसाएंगे?

क्राइम अलर्टइंस्टाग्राम पर दोस्ती, 25 साल की महिला ने 16 वर्षीय लड़के को होटल बुलाया और सेक्स करने से कहा, मना किया तो आरोपी महिला ने बलात्कार किया?

भारतरामअवतार जग्गी हत्याः अमित जोगी को आजीवन कारावास की सजा

भारत अधिक खबरें

भारतबीजेपी 47वां स्थापना दिवस समारोहः करोड़ों कार्यकर्ता को बधाई, हम पार्टी को अपनी मां मानते हैं?, पीएम मोदी ने एक्स पर लिखा-भावुक पोस्ट, वीडियो

भारतBaramati Bypoll 2026: कौन हैं आकाश मोरे? बारामती उपचुनाव में महाराष्ट्र की उप मुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार से टक्कर?

भारतअसम की जनता ने इस बार दो काम पक्के किए?, पीएम मोदी बोले- एनडीए की हैट्रिक और कांग्रेस के शाही परिवार के नामदार की हार की सेंचुरी का रिकॉर्ड?

भारतपाकिस्तानी सोशल मीडिया की झूठी जानकारी का इस्तेमाल कर पत्नी पर आरोप, सीएम सरमा ने कहा-फर्जी डॉक्यूमेंट्स के साथ जनता के सामने बात?

भारतमुंबई में IIMCAA कनेक्शन्स मीट, फिल्म निर्माता मनोज मौर्य की सिल्वर जुबली सम्मान से सम्मानित