पटनायक ने ओडिशा के गजपति राजाओं पर पुस्तक का विमोचन किया
By भाषा | Updated: December 19, 2021 19:30 IST2021-12-19T19:30:45+5:302021-12-19T19:30:45+5:30

पटनायक ने ओडिशा के गजपति राजाओं पर पुस्तक का विमोचन किया
भुवनेश्वर, 19 दिसंबर ओडिशा के मुख्यमंत्री नवीन पटनायक ने राज्य के गजपति राजाओं पर एक किताब का विमोचन किया।
अशोक बल द्वारा लिखी गयी 'गजपति: ए किंग विदाउट ए किंगडम' नामक पुस्तक का मुख्यमंत्री ने शनिवार को विमोचन किया।
यह सूर्यवंशी गजपति कपिलेंद्र देब से लेकर बाद के गजपति राजाओं के आकर्षक इतिहास से संबंधित है।
गंगा राजाओं के बाद कपिलेंद्र देब और उनके उत्तराधिकारियों ने गजपति की शाही उपाधि का निर्बाध रूप से उपयोग किया। यह आज तक प्रचलन में है।
यह पुस्तक गजपति राजाओं और भगवान जगन्नाथ के बीच अनुष्ठानिक जुड़ाव के एक अनूठे पहलू पर प्रकाश डालती है।
गंगा राजा चोड़गंगा देब ने "पुरुषोत्तम" जगन्नाथ को सर्वोच्च माना। गजपति राजाओं को "आद्यसेवक" या भगवान के पहले सेवक के रूप में जाना जाता है।
लेखक ने कहा कि लोगों को गजपति राजाओं के लंबे इतिहास को जानना चाहिए और ऐतिहासिक तथ्यों को सार्वजनिक करने की जरूरत है।
Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।