लाइव न्यूज़ :

चक्रवात यास के मद्देनजर पटनायक ने लोगों की जिंदगी बचाने पर जोर दिया

By भाषा | Updated: May 25, 2021 22:49 IST

Open in App

भुवनेश्वर, 25 मई भीषण चक्रवाती तूफान ‘‘यास’’ के बुधवार को ओडिशा में दस्तक देने के मद्देनजर राज्य के मुख्यमंत्री नवीन पटनायक ने मंगलवार को अधिकारियों से कहा कि लोगों का जीवन बचाने के लिए हरसंभव कदम उठाए जाएं।

राज्य में चक्रवात की स्थिति का जायजा लेने के लिए पटनायक ने एक बैठक की। राज्य के तटीय इलाकों में 60 किलोमीटर प्रतिघंटे की रफ्तार से हवाएं चलने और भारी बारिश होने से लोगों के जनजीवन पर इसका असर पड़ने लगा है।

ओडिशा के मुख्यमंत्री ने कहा, ‘‘हर जीवन अनमोल है, इसलिए जीवन रक्षा के लिए हरसंभव कदम उठाए जाने चाहिए।’’

चक्रवाती तूफान वर्तमान में 15 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से चल रहा है और वर्तमान में यह पारादीप तट से करीब 180 किलोमीटर दूर है। ओडिशा सरकार ने इससे प्रभावित होने वाले जिलों की तरफ मानव बल, मशीन और दवाएं भेजी हैं।

विशेष राहत आयुक्त (एसआरसी) पी़ के. जेना ने समीक्षा बैठक में मुख्यमंत्री को सूचित किया, ‘‘चक्रवात भद्रक जिले में बासुदेवपुर और बालासोर जिले में बहनगा के बीच धर्मा बंदरगाह के नजदीक बुधवार को दस्तक देगा।’’

एसआरसी ने कहा कि बुधवार की सुबह चार बजे यह दस्तक देगा और सुबह आठ बजे तक यह काफी तीव्र होगा और 77 प्रखंडों को उच्च असर वाली श्रेणी में रखा गया है।

जेना ने बताया कि दस्तक देने के समय हवा की गति 140 से 155 किलोमीटर प्रति घंटे होगी।

एसआरसी ने कहा कि एनडीआरएफ की 52 टीम, ओडीआरएएफ की 60 टीम, अग्निशमन दल की 206 टीम और वन विभाग की लकड़ी काटने वाली 60 टीम को दस तटीय एवं आसपास के जिलों में तैनात कर दिया गया है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टकोई इतना अमानवीय और क्रूर कैसे हो सकता है?

विश्व‘एलिमेंट्‌स’ को बचानेवाले फारसी विद्वान और यूक्लिड से प्रेरित शरलॉक 

पूजा पाठPanchang 07 April 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग

पूजा पाठRashifal 07 April 2026: आज नौकरी में तरक्की, धन-संपत्ति में बढ़ोतरी के शुभ योग

स्वास्थ्यविश्व स्वास्थ्य दिवसः वैज्ञानिक सोच से बदलेगी सेहत की तस्वीर

भारत अधिक खबरें

भारतWest Bengal: विधानसभा चुनावों से पहले बंगाल की वोटर लिस्ट से करीब 90 लाख नाम हटाए गए

भारतAssam Opinion Poll 2026: बीजेपी के नेतृत्व वाला एनडीए और भी बड़े बहुमत के साथ सत्ता में बना रहेगा, Matrize का अनुमान

भारतयूपी में सरकारी वकीलों की फीस 50% तक बढ़ाएगी सरकार, सरकारी खजाने पर बढ़ेगा 120 करोड़ रुपए का बोझ

भारत'मेरे पति 40 साल के हैं, मैं 19 की': मध्य प्रदेश हाईकोर्ट में महिला ने अपने प्रेमी के साथ रहने का अधिकार जीता

भारत'IIT बाबा' अभय सिंह ने कर्नाटक की इंजीनियर से शादी की, पत्नी के साथ हरियाणा में अपने पैतृक गांव पहुंचे