लाइव न्यूज़ :

पटनायक ने पिपिली के कांग्रेस उम्मीदवार की सेहत के बारे में जानकारी ली

By भाषा | Updated: April 12, 2021 15:41 IST

Open in App

भुवनेश्वर, 12 अप्रैल बीजद अध्यक्ष और ओडिशा के मुख्यमंत्री नवीन पटनायक ने पिपिली विधानसभा क्षेत्र के उपचुनाव में मुकाबले में उतरे कांग्रेस के उम्मीदवार अजित मंगराज की सेहत के बारे में सोमवार को जानकारी ली। मंगराज कोरोना वायरस से संक्रमित हो गए हैं।

सत्तारूढ़ बीजू जनता दल (बीजद) ने एक बयान में कहा, ‘‘मुख्यमंत्री ने अजित मंगराज के भाई से फोन पर बात की।’’

मंगराज का भुवनेश्वर में एक निजी अस्पताल में इलाज चल रहा है।

बाद में पटनायक ने पिपिली से बीजद उम्मीदवार रूद्रप्रसाद महारथी के समर्थन में डिजिटल तरीके से आयोजित एक बैठक को संबोधित किया।

पिछले साल अक्टूबर में बीजद के प्रदीप महारथी के निधन के कारण रिक्त हुई सीट पर 17 अप्रैल को उपचुनाव होगा। विपक्षी भाजपा ने विधानसभा क्षेत्र से आश्रित पटनायक को मुकाबले में उतारा है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटRCB vs CSK: चेन्नई सुपर किंग्स की लगातार तीसरी हार, आरसीबी ने 43 रन से जीता बैक-टू-बैक दूसरा मुकाबला

विश्वसमय तेजी से बीत रहा और 48 घंटे बाद उन पर कहर टूट पड़ेगा?, ट्रंप ने कहा- होर्मुज जलडमरूमध्य को नहीं खोले तो?

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

क्रिकेटबेंगलुरु में छक्कों की बौछार के बीच, टिम डेविड की विस्फोटक पारी से CSK के खिलाफ RCB ने बनाया 250/3 का विशाल स्कोर

विश्व5 दिन और न्यायिक हिरासत में रहेंगे पूर्व प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली और पूर्व गृह मंत्री रमेश लेखक

भारत अधिक खबरें

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया

भारतबिहार में CM नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को सीएम बनाने की मांग को लेकर महिलाओं ने शुरू किया सत्याग्रह