लाइव न्यूज़ :

पटनायक ने पुरी में ‘‘नल से पेयजल’’ मिशन का उद्घाटन किया

By भाषा | Updated: July 26, 2021 20:40 IST

Open in App

पुरी, 26 जुलाई ओडिशा के मुख्यमंत्री नवीन पटनायक ने सोमवार को पुरी में ''नल से पेयजल'' मिशन का उद्घाटन किया, जिसके साथ ही यह पूरे सप्ताह 24 घंटे गुणवत्तापूर्ण पेयजल आपूर्ति के लक्ष्य को प्राप्त करने वाला ''पहला भारतीय शहर'' बन गया। एक अधिकारी ने यह जानकारी दी।

उन्होंने कहा कि इस पहल से शहर की ढाई लाख की आबादी के साथ ही हर साल इस पवित्र स्थान की यात्रा पर आने वाले करीब दो करोड़ पर्यटकों को भी लाभ मिलेगा।

एक आधिकारिक विज्ञप्ति के मुताबिक, वीडियो कॉन्फ्रेंस के जरिए मिशन का उद्घाटन करते हुए पटनायक ने कहा कि हर घर को नल से गुणवत्तापूर्ण पेयजल उपलब्ध कराना एक परिवर्तनकारी परियोजना है और पुरी को विश्व स्तरीय धरोहर शहर बनाने की दिशा में एक अहम कदम है।

उन्होंने कहा, ''अब पुरी के निवासियों, पर्यटकों और तीर्थयात्रियों के लिए शहर भर में स्वच्छ पेयजल उपलब्ध है। ओडिशा के हर घर में नल से पानी पहुंचाना मेरा सपना रहा है और यह अब हकीकत में बदल रहा है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतयूपी में सरकारी वकीलों की फीस 50% तक बढ़ाएगी सरकार, सरकारी खजाने पर बढ़ेगा 120 करोड़ रुपए का बोझ

भारत'मेरे पति 40 साल के हैं, मैं 19 की': मध्य प्रदेश हाईकोर्ट में महिला ने अपने प्रेमी के साथ रहने का अधिकार जीता

ज़रा हटकेबिहार के बक्सर जिले से सामने आई है एक दिलचस्प प्रेम कहानी, दो महिलाओं ने कर ली आपस में शादी, एक पहले से थी विवाहित, दूसरी कुंवारी

क्राइम अलर्टपरिचित ही निकला कातिल, फिरौती के लिए की गई थी नागपुर के 14 वर्षीय अथर्व की हत्या, सीसीटीवी से खुली साजिश, तीन आरोपी गिरफ्तार

भारत'IIT बाबा' अभय सिंह ने कर्नाटक की इंजीनियर से शादी की, पत्नी के साथ हरियाणा में अपने पैतृक गांव पहुंचे

भारत अधिक खबरें

भारतSamrat Vikramaditya Mahanatya: 60 हजार से ज्यादा दर्शकों ने देखा 'सम्राट विक्रमादित्य', वाराणसी के रोम-रोम में बसा अनोखा मंचन, देखें Photos

भारतDelhi Assembly Security Breach: कार में सवार व्यक्ति ने कॉम्प्लेक्स का गेट तोड़कर पोर्च में रखा गुलदस्ता, वीडियो

भारतबिहार में शराबबंदी कानून को लेकर नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने उठाया सवाल, कहा- बिहार में 40 हजार करोड़ रुपये की एक समानांतर अवैध अर्थव्यवस्था खड़ी हो गई है

भारतमुख्यमंत्री नीतीश कुमार के सामने जदयू नेताओं ने लगाया निशांत कुमार जिंदाबाद, CM भी मुस्कुराए

भारतबिहार में मुख्यमंत्री चुनना भाजपा के लिए बनी बड़ी सिरदर्दी, सम्राट चौधरी के नाम पर दल में टूट की संभावना, संघ बैकग्राउंड के नेता की हो रही है मांग