लाइव न्यूज़ :

पटनायक ने केंद्रीय करों में हिस्सा काफी घटाये जाने पर चिंता जतायी

By भाषा | Updated: February 1, 2021 22:20 IST

Open in App

भुवनेश्वर, एक फरवरी ओडिशा के मुख्यमंत्री नवीन पटनायक ने सोमवार को केंद्रीय करों में हिस्सा ‘काफी घटाने’ तथा पेट्रोल एवं डीजल पर उपकर के माध्यम से राजस्व के केंद्रीयकरण पर चिंता प्रकट की।

हालांकि उन्होंने वर्ष 2021-22 के केंद्रीय बजट के कुछ पहलुओं का स्वागत किया।

उन्होंने कहा कि बैंकों को महिलाओं, किसानों और एमएसमई को ऋण देने के लिए जवाबदेह बनाया जाना जरूरी है।

पटनायक ने कहा कि वर्तमान वर्ष में केंद्रीय करों में ओडिशा के हिस्से में 10,840 करोड़ रुपये की कटौती से राज्य पर बुरा असर पडेगा क्योंकि 15 वें वित्त आयोग की सिफारिश के हिसाब से क्षैतिज हिस्सा अगले पांच सालों में 4.629 फीसद से घटकर 4.528 फीसद रह जाएगा और इससे राज्य पर गंभीर प्रभाव पड़ेगा।

उन्होंने कहा, ‘‘ पेट्रोल और डीजल पर उपकर के जरिए राजस्व के केंद्रीयकरण से केंद्र-राज्य वित्तीय संतुलन कमजोर होगा। ’’

वहीं, केंद्रीय पेट्रोलियम मंत्री धमेंद्र प्रधान ने दावा किया कि केंद्रीय बजट ओडिशा के लिए लाभकारी होगा।

प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष निरंजन पटनायक ने बजट की आलोचना की।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारसोने की कीमतें 3,007 रुपये बढ़कर 1.53 लाख रुपये प्रति 10 ग्राम, जानें चांदी हाल

क्रिकेट24 गेंद में 50 रन?, सुरेश रैना के बाद दूसरे स्थान पर बटलर, 6 ओवर के भीतर 5 छक्के उड़ाए?

भारतपटना में महिलाएं-लड़कियां सरेआम पीती हैं सिगरेट, पुरुष खड़े होकर मुंह देखते रहते?, लालू प्रसाद यादव के बड़े बेटे तेज प्रताप यादव बोले- बिहार में शराबबंदी पूरी तरह फेल

कारोबारमध्य प्रदेश में रेल क्रांति: देश का चौथा सबसे बड़ा नेटवर्क?, विकास की पटरियों पर दौड़ता 'नया एमपी'

क्राइम अलर्टसेक्टर 94 में पानी से भरे गड्ढे में गिरने से युवक की मौत, 3 को पुलिस ने बचाया, वीडियो

भारत अधिक खबरें

भारतमहाराष्ट्र लोक सेवा आयोग परिणाम: 624 अंक के साथ टॉप, सोलापुर के विजय नागनाथ लामका ने किया कारनामा?, 601 अंक लेकर आरती परमेश्वर जाधव ने महिला वर्ग में मारी बाजी?

भारतममता ने कहा- CRPF की 200 बटालियन आ रही, किचन से समान ले कर मारो?, अभिषेक कह रहे- भाजपा समर्थकों का हाथ-पैर तोड़ो, चुनाव आयोग के पास बीजेपी, वीडियो

भारतखरमास खत्म होने के बाद 15-16 अप्रैल को बिहार में नया मुख्यमंत्री?, सीएम नीतीश कुमार ने की अंतिम बार कैबिनेट की अध्यक्षता!, 10 अप्रैल को राज्यसभा में शपथ ग्रहण?

भारतबिहार के अस्पतालों में डॉक्टर, रुई और सुई नहीं, कहीं दवा नहीं तो बेड नहीं?, तेजस्वी यादव बोले-अमंगल दोष से ग्रसित स्वास्थ्य विभाग

भारतमप्र राज्यसभा चुनावः मीनाक्षी नटराजन और सज्जन सिंह वर्मा में टक्कर?, कांग्रेस में एक अनार-सौ बीमार?, अपनों की रार में भाजपा न मार ले जाए तीसरी सीट!