पटनायक ने कांस्य पदक जीतने पर पुरुष हॉकी टीम को बधाई दी

By भाषा | Updated: August 5, 2021 17:53 IST2021-08-05T17:53:13+5:302021-08-05T17:53:13+5:30

Patnaik congratulates men's hockey team on winning bronze medal | पटनायक ने कांस्य पदक जीतने पर पुरुष हॉकी टीम को बधाई दी

पटनायक ने कांस्य पदक जीतने पर पुरुष हॉकी टीम को बधाई दी

भुवनेश्वर, पांच अगस्त ओडिशा के मुख्यमंत्री नवीन पटनायक ने भारतीय पुरुष हॉकी टीम के सदस्यों से बृहस्पतिवार को फोन पर बातचीत की और जापान की राजधानी तोक्यो में चल रहे ओलंपिक खेलो में 41 साल बाद मेडल हासिल करने पर उन्हें बधाई दी।

मुख्यमंत्री ने ट्विटर पर कहा, “ भारतीय पुरुष हॉकी टीम को उस जबर्दस्त जीत के लिए बधाई जिसने हमें 41 साल के इंतजार के बाद ओलंपिक में एक मेडल दिलाया। यह तोक्यो 2020 में ऐतिहासिक जीत है और खिलाड़ियों की आने वाली पीढ़ियों को प्रेरित करेगी। भविष्य के लिए शुभकामनाएं।” भारत ने तोक्यो ओलंपिक में बृहस्पतिवार को कांस्य पदक के प्ले आफ मुकाबले में जर्मनी को 5-4 से हराकर कांस्य पदक जीता।

पटनायक ने टीम के सदस्यों के साथ वीडियो संवाद के दौरान कहा, “ बहुत बहुत बधाई… पूरे देश के साथ-साथ ओडिशा उत्साहित है। हम सब आपके साथ हैं और आप सबको शुभकामनाएं।” भारतीय टीम में शामिल बीरेंद्र लाकड़ा और अमित रोहित दास ओडिशा से हैं।

ओडिशा सरकार ने पुरुष, महिला और जूनियर राष्ट्रीय टीमों को पांच साल के लिए प्रायोजित करने के लिए हॉकी इंडिया के साथ 2018 में एक समझौते किया था।

ओडिशा ओलंपिक संघ दो ओडिया हॉकी खिलाड़ियों बीरेंद्र लाकड़ा और अमित रोहिदास के प्रदर्शन से अभिभूत है और एक बयान में उन्हें एक-एक लाख रुपये देने का ऐलान किया है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Web Title: Patnaik congratulates men's hockey team on winning bronze medal

भारत से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे