लाइव न्यूज़ :

पटनायक ने ओडिशा के पूर्व छात्रों से अपने संस्थानों के पुनर्निर्माण में मदद करने का आह्वान किया

By भाषा | Updated: March 21, 2021 23:15 IST

Open in App

भुवनेश्वर, 21 मार्च ओडिशा के मुख्यमंत्री नवीन पटनायक ने रविवार को दुनिया भर में रह रहे ओडिशा के पूर्व छात्रों से आह्वान किया कि वे अपनी मातृभूमि के अपने संस्थानों के पुनर्निर्माण में एक सहयोगी शक्ति बनें।

मुख्यमंत्री ने पूर्व छात्रों को उनके संस्थानों से जोड़ने के लिए 'मो स्कूल' (मेरा स्कूल) कार्यक्रम की तर्ज पर 'मो कॉलेज' (मेरा कॉलेज) अभियान शुरू किया और इसके लिए वर्चुअल प्लेटफॉर्म के माध्यम से एक वेब पोर्टल भी लॉन्च किया।

उन्होंने कहा कि राज्य सरकार उच्च शिक्षा के ढांचे और कामकाज को बढ़ाने के लिए कदम उठा रही है।

पटनायक ने कहा, "पूर्व छात्रों का व्यक्तिगत योगदान इसे एक जादुई स्पर्श देगा।"

मुख्यमंत्री ने आशा व्यक्त की कि उच्च शिक्षा संस्थानों के लिए ‘मो कॉलेज’ को वहीं प्रतिक्रिया मिलेगी जैसा कि ‘मो स्कूल’ को मिली थी।

कार्य्रकम के दौरान लाइव स्ट्रीम से जुड़े दुनिया भर के उड़िया प्रवासी और विभिन्न कॉलेजों के पूर्व छात्रों का स्वागत करते हुए मुख्यमंत्री ने कहा "यह अभियान भावनात्मक रूप से निवेशित मंच है, जो ओडिया एलुमनाई को फिर से जोड़ रहा है। हमारे कॉलेज के दिनों के अनमोल यादों में वापस जाने से ज्यादा अच्छी बात कुछ भी नहीं है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेVIDEO: पूजा करने गया था श्रद्धालु, मंदिर में ही हो गई पिटाई – CCTV फुटेज वायरल

क्रिकेटKKR का खाता खुला, PBKS टॉप पर, मैच रद्द होने से बदला पूरा समीकरण

क्रिकेटKKR vs PBKS: ईडन गार्डन्स में आउटफील्ड गीली होने के कारण मैच रद्द, दोनों टीमों को एक-एक अंक मिला

ज़रा हटकेVIDEO: हाईवे पर खतरनाक टावर गिरा, मौके पर प्रशासन मौजूद

भारतWest Bengal: विधानसभा चुनावों से पहले बंगाल की वोटर लिस्ट से करीब 90 लाख नाम हटाए गए

भारत अधिक खबरें

भारतAssam Opinion Poll 2026: बीजेपी के नेतृत्व वाला एनडीए और भी बड़े बहुमत के साथ सत्ता में बना रहेगा, Matrize का अनुमान

भारतयूपी में सरकारी वकीलों की फीस 50% तक बढ़ाएगी सरकार, सरकारी खजाने पर बढ़ेगा 120 करोड़ रुपए का बोझ

भारत'मेरे पति 40 साल के हैं, मैं 19 की': मध्य प्रदेश हाईकोर्ट में महिला ने अपने प्रेमी के साथ रहने का अधिकार जीता

भारत'IIT बाबा' अभय सिंह ने कर्नाटक की इंजीनियर से शादी की, पत्नी के साथ हरियाणा में अपने पैतृक गांव पहुंचे

भारतSamrat Vikramaditya Mahanatya: 60 हजार से ज्यादा दर्शकों ने देखा 'सम्राट विक्रमादित्य', वाराणसी के रोम-रोम में बसा अनोखा मंचन, देखें Photos