लाइव न्यूज़ :

पटनायक ने तटीय इलाकों के लोगों से आश्रय गृहों में जाने, दो मास्क पहनने की अपील की

By भाषा | Updated: May 24, 2021 20:16 IST

Open in App

भुवनेश्वर, 24 मई ओडिशा के मुख्यमंत्री नवीन पटनायक ने राज्य में चक्रवात ''यास'' के खतरे के बीच सोमवार को तटीय इलाकों में रहने वाले, खासकर निचले इलाकों के निवासियों से प्रशासन के साथ सहयोग करने और आश्रय गृहों में जाने की अपील की।

साथ ही उन्होंने लोगों से कोविड-19 प्रोटोकॉल का पालन करने का भी आग्रह किया।

चक्रवाती तूफान बुधवार को ओडिशा-बंगाल के तटीय इलाकों से गुजर सकता है और मौसम विभाग का अनुमान है कि चक्रवाती तूफान बालासोर जिले के आसपास कहीं टकराएगा।

मुख्यमंत्री ने वीडियो संदेश जारी कर कहा, '' चक्रवात हमारे लिए कोई नयी बात नहीं हैं लेकिन जरा सी लापरवाही बड़ी समस्या खड़ी कर सकती है। सभी साढ़े चार करोड़ लोगों का जीवन मेरे लिए कीमती है और मैं इन सभी को अपने परिवार का सदस्य मानता हूं। कृप्या प्रशासन के साथ सहयोग करें और आश्रय गृहों में चले जाएं।''

कोविड-19 महामारी और चक्रवात की दोहरी चुनौती का हवाला देते हुए पटनायक ने कहा कि अधिकारी आश्रय गृहों में मास्क उपलब्ध कराएंगे और सभी दो मास्क पहनें क्योंकि एक मास्क संक्रमण से बचाव के लिए काफी नहीं है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटइंडियन प्रीमियर लीग में भुवनेश्वर कुमार ने जड़ा 'दोहरा शतक', ऐसा करने वाले दुनिया के दूसरे गेंदबाज, जानें पहले पायदान पर कौन?

क्रिकेट37 के साथ सबसे आगे CSK?, आईपीएल में सबसे ज्यादा 200 से अधिक रन बनाने वाली टीमें, देखिए टॉप-5 लिस्ट

क्राइम अलर्टमैडम दुकान के सामने गाड़ी मत लगाओ, ग्राहक को आने में दिक्कत होगी?, 78 वर्षीय दुकानदार को महिला उपनिरीक्षक ने थप्पड़ मारा, प्राथमिकी दर्ज

भारतगोदामों से सीधे एलपीजी सिलेंडर की बिक्री पर सख्त प्रतिबंध, सीएम रेखा गुप्ता ने कहा-भंडारण केंद्रों पर न जाएं और न ही भीड़ में इकट्ठा हों

पूजा पाठPanchang 06 April 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग

भारत अधिक खबरें

भारतउच्च शिक्षा और अनुसंधान की चुनौतियां

भारतआदिवासी खेल: नई प्रतिभाओं की तलाश में एक सार्थक पहल

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल