लाइव न्यूज़ :

पटनायक ने साढ़े तीन करोड़ लोगों के लिए स्मार्ट स्वास्थ्य कार्ड की घोषणा की

By भाषा | Updated: August 15, 2021 13:11 IST

Open in App

भुवनेश्वर, 15 अगस्त ओडिशा के मुख्यमंत्री नवीन पटनायक ने रविवार को घोषणा की कि उनकी सरकार ‘बीजू स्वास्थ्य कल्याण योजना’ के तहत प्रदेश में साढ़े तीन करोड़ लोगों को स्मार्ट स्वास्थ्य कार्ड उपलब्ध कराएगी।

उन्होंने कहा कि राष्ट्रीय एवं राज्य खाद्य सुरक्षा योजनाओं व अन्नपूर्णा और अंत्योदय पहल के लाभार्थियों को यह कार्ड दिया जाएगा जिसके तहत महिलाएं एक साल में 10 लाख रुपये का उपचार करा सकेंगी जबकि परिवार के अन्य सदस्य पांच लाख रुपये तक का इलाज करा सकते हैं।

आजादी के 75वें वर्ष के अवसर पर प्रदेश में कोविड-19 के सख्त अनुपालन के साथ आयोजित कार्यक्रम को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा कि इस पहल से राज्य के स्वास्थ्य क्षेत्र में एक नए युग का सूत्रपात होगा।

उन्होंने कहा, “इलाज के लिये लोगों के अपनी जमीन या अन्य संपत्ति बेचने अथवा बच्चों को स्कूल से निकलवाने जैसी खबरों से मुझे पीड़ा होती थी। इसलिए, मैंने इस मुश्किल को दूर करने और लोगों को उपलब्ध श्रेष्ठ स्वास्थ्य सुविधाओं का लाभ दिलाने का फैसला किया।”

इस पहल के तहत चरणबद्ध रूप से 96 लाख परिवारों के साढ़े तीन करोड़ लोगों को शामिल करने का उल्लेख करते हुए पटनायक ने दावा किया कि ऐसे स्मार्ट स्वास्थ्य कार्ड उपलब्ध कराने वाला ओडिशा देश का पहला राज्य है।

यहां यूनिट-3 एग्जिबीशन ग्राउंड में राष्ट्र ध्वज फहराने के बाद पटनायक ने कहा कि ओडिशा समेत देश भर के 200 से ज्यादा अस्पतालों में लाभार्थी स्वास्थ्य सुविधाओं का लाभ ले सकेंगे और इससे राज्य में लोगों की स्वास्थ्य सुरक्षा मजबूत होगी।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटइंडियन प्रीमियर लीग में भुवनेश्वर कुमार ने जड़ा 'दोहरा शतक', ऐसा करने वाले दुनिया के दूसरे गेंदबाज, जानें पहले पायदान पर कौन?

क्रिकेट37 के साथ सबसे आगे CSK?, आईपीएल में सबसे ज्यादा 200 से अधिक रन बनाने वाली टीमें, देखिए टॉप-5 लिस्ट

क्राइम अलर्टमैडम दुकान के सामने गाड़ी मत लगाओ, ग्राहक को आने में दिक्कत होगी?, 78 वर्षीय दुकानदार को महिला उपनिरीक्षक ने थप्पड़ मारा, प्राथमिकी दर्ज

भारतगोदामों से सीधे एलपीजी सिलेंडर की बिक्री पर सख्त प्रतिबंध, सीएम रेखा गुप्ता ने कहा-भंडारण केंद्रों पर न जाएं और न ही भीड़ में इकट्ठा हों

पूजा पाठPanchang 06 April 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग

भारत अधिक खबरें

भारतउच्च शिक्षा और अनुसंधान की चुनौतियां

भारतआदिवासी खेल: नई प्रतिभाओं की तलाश में एक सार्थक पहल

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल