लाइव न्यूज़ :

पटनायक ने गरीबों के लिये 1,690 करोड़ रुपये की कोविड आजीविका सहायता की घोषणा की

By भाषा | Updated: June 17, 2021 22:49 IST

Open in App

भुवनेश्वर, 17 जून ओडिशा के मुख्यमंत्री नवीन पटनायक ने गुरुवार को आर्थिक और सामाजिक रूप से कमजोर वर्ग के उन लोगों के लिए 1,690.46 करोड़ रुपये के कोविड सहायता पैकेज की घोषणा की, जिन्हें प्रदेश में जारी लॉकडाउन के कारण जरूरतों को पूरा करने में कठिनाइयों का सामना करना पड़ रहा है।

इस पैकेज के तहत निर्माण क्षेत्र के प्रत्येक पंजीकृत श्रमिकों को अतिरिक्त 1,500 रुपये मिलेंगे । इसके अलावा भूमिहीन किसानों को 1,000 रुपये अतिरिक्त मिलेगा । मनरेगा कर्मियों को प्रतिदिन 50 रुपये अतिरिक्त मिलेंगे ज​बकि खाद्य सुरक्षा के लाभार्थियों को अतिरिक्त पांच किलो चावल मिलेगा ।

पटनायक ने बयान जारी कर बताया कि भूमिहीन किसान, निर्माण श्रमिक, शहरी गरीब, विशेष रूप से कमजोर जनजातीय समूहों के सदस्य, प्रदेश के खाद्य सुराक्षा लाभार्थी, मनरेगा श्रमिक एवं पीडब्ल्यूडी (दिव्यांग) छात्रों को इस पैकेज से लाभ मिलेगा ।

उन्होंने कहा, ''"महामारी की दूसरी लहर के दौरान दो महीने के लंबे लॉकडाउन ने गरीब लोगों की रीढ़ तोड़ दी है, जो आर्थिक दृष्टि से सबसे अधिक प्रभावित हुए हैं। सरकार ने इन लोगों को कुछ राहत देने के लिए इस सहायता पैकेज की घोषणा की है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटगुजरात टाइटंस की पहली जीत?, दिल्ली कैपिटल्स को 1 रन से हराया, बटलर, गिल और सुंदर ने 104 गेंद में कूटे 177 रन, 12 छक्के-13 चौके

विश्वलेबनान में इजरायली हमला, 254 लोगों की मौत और 700 घायल, युद्धविराम के बावजूद अटैक जारी?

भारतनारी शक्ति वंदन अधिनियमः 273 सीटें महिलाओं के लिए आरक्षित और 2029 के आम चुनाव में लागू?, लोकसभा सीटों की संख्या बढ़ाकर 816, केंद्रीय मंत्रिमंडल ने दी मंजूरी

क्रिकेटलखनऊ सुपर जाइंट्स के खिलाफ गेंदबाजी करेंगे कैमरन ग्रीन, डीसी के खिलाफ 11 अप्रैल को खेलेंगे ब्रेविस?

भारतरेलवे में 8.85 प्रतिशत लोको पायलट ने लगातार 12 घंटे से अधिक काम किया?, रेलवे संघ ने कहा-46.96 प्रतिशत ने 9 घंटे शिफ्ट किए?

भारत अधिक खबरें

भारतपटना में महिलाएं-लड़कियां सरेआम पीती हैं सिगरेट, पुरुष खड़े होकर मुंह देखते रहते?, लालू प्रसाद यादव के बड़े बेटे तेज प्रताप यादव बोले- बिहार में शराबबंदी पूरी तरह फेल

भारतमहाराष्ट्र लोक सेवा आयोग परिणाम: 624 अंक के साथ टॉप, सोलापुर के विजय नागनाथ लामका ने किया कारनामा?, 601 अंक लेकर आरती परमेश्वर जाधव ने महिला वर्ग में मारी बाजी?

भारतममता ने कहा- CRPF की 200 बटालियन आ रही, किचन से समान ले कर मारो?, अभिषेक कह रहे- भाजपा समर्थकों का हाथ-पैर तोड़ो, चुनाव आयोग के पास बीजेपी, वीडियो

भारतखरमास खत्म होने के बाद 15-16 अप्रैल को बिहार में नया मुख्यमंत्री?, सीएम नीतीश कुमार ने की अंतिम बार कैबिनेट की अध्यक्षता!, 10 अप्रैल को राज्यसभा में शपथ ग्रहण?

भारतबिहार के अस्पतालों में डॉक्टर, रुई और सुई नहीं, कहीं दवा नहीं तो बेड नहीं?, तेजस्वी यादव बोले-अमंगल दोष से ग्रसित स्वास्थ्य विभाग