लाइव न्यूज़ :

पटनायक ने झारसुगुड़ा के विस्थापित 2,000 परिवारों को आवास के लिए जमीन देने की घोषणा की

By भाषा | Updated: November 15, 2021 20:00 IST

Open in App

भुवनेश्वर, 15 नवंबर ओडिशा के मुख्यमंत्री नवीन पटनायक ने सोमवार को घोषणा की कि लगभग 60 साल पहले महानदी नदी पर हीराकुंड बांध के निर्माण के दौरान विस्थापित हुए झारसुगुड़ा जिले के करीब 2,000 परिवारों को राज्य सरकार द्वारा आवास के लिए जमीन उपलब्ध कराई जाएगी।

पटनायक ने यह घोषणा झारसुगुडा जिले में बीजू स्वास्थ्य कल्याण योजना (बीएसकेवाई) के तहत स्मार्ट स्वास्थ्य कार्ड के वितरण की शुरुआत करते हुए की। इस स्मार्ट स्वास्थ्य कार्ड से जिले के लगभग 1.15 लाख लोग लाभान्वित होंगे।

राष्ट्रीय मानवाधिकार आयोग (एनएचआरसी) ने इससे पहले हीराकुंड बांध के निर्माण से विस्थापित लोगों की पीड़ा को दूर करने के लिए की गई कार्रवाई पर ओडिशा और छत्तीसगढ़ के मुख्य सचिवों को नोटिस जारी किया था।

ओडिशा के राजस्व मंडल आयुक्त (आरडीसी), उत्तरी डिवीजन ने एनएचआरसी को दिए गए अपने जवाब में कहा था कि 1952-53 में हीराकुंड बांध परियोजना के लिए झारसुगुडा, संबलपुर, बारगढ़ और सुबर्णापुर जिलों के लोगों से जमीन का अधिग्रहण किया गया था।

आरडीसी ने बताया था कि अनुग्रह राशि के भुगतान, आवास के लिए जमीन, कृषि भूमि के बंदोबस्त और बुनियादी सुविधाओं के मुद्दों को सुलझा लिया गया था और पुनर्वास का कोई भी मामला लंबित नहीं था।

हालांकि, राजस्व विभाग के अधिकारियों ने स्वीकार किया था कि समाज के कुछ सेवा समूहों को पूरा मुआवजा नहीं दिया गया था और उनका पुनर्वास किया जाना बाकी था।

आधिकारिक सूत्रों ने बताया कि हीराकुंड बांध के निर्माण के कारण कुल 73,923 हेक्टेयर भूमि जलमग्न हो गई थी। इसमें 49,920 हेक्टेयर कृषि भूमि और 24,003 हेक्टेयर सरकारी भूमि शामिल है। बांध के निर्माण के लिए लगभग 18 हजार परिवारों को विस्थापित किया गया था।

मुख्यमंत्री ने झारसुगुडा जिले के लोगों के लिए कई अन्य कल्याणकारी योजनाओं की भी घोषणा की।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

पूजा पाठPanchang 07 April 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग

पूजा पाठRashifal 07 April 2026: आज नौकरी में तरक्की, धन-संपत्ति में बढ़ोतरी के शुभ योग

स्वास्थ्यविश्व स्वास्थ्य दिवसः वैज्ञानिक सोच से बदलेगी सेहत की तस्वीर

विश्वयदि ईरान पर जमीनी हमला हुआ तो...

ज़रा हटकेVIDEO: पूजा करने गया था श्रद्धालु, मंदिर में ही हो गई पिटाई – CCTV फुटेज वायरल

भारत अधिक खबरें

भारतWest Bengal: विधानसभा चुनावों से पहले बंगाल की वोटर लिस्ट से करीब 90 लाख नाम हटाए गए

भारतAssam Opinion Poll 2026: बीजेपी के नेतृत्व वाला एनडीए और भी बड़े बहुमत के साथ सत्ता में बना रहेगा, Matrize का अनुमान

भारतयूपी में सरकारी वकीलों की फीस 50% तक बढ़ाएगी सरकार, सरकारी खजाने पर बढ़ेगा 120 करोड़ रुपए का बोझ

भारत'मेरे पति 40 साल के हैं, मैं 19 की': मध्य प्रदेश हाईकोर्ट में महिला ने अपने प्रेमी के साथ रहने का अधिकार जीता

भारत'IIT बाबा' अभय सिंह ने कर्नाटक की इंजीनियर से शादी की, पत्नी के साथ हरियाणा में अपने पैतृक गांव पहुंचे