लाइव न्यूज़ :

पटना विश्वविद्यालय का 105वां स्थापना दिवस शुक्रवार को, शिक्षा मंत्री करेंगे उद्घाटन

By भाषा | Updated: September 30, 2021 21:54 IST

Open in App

पटना, 30 सितंबर देश के सातवें सबसे पुराने विश्वविद्यालय पटना विश्वविद्यालय के 105वें स्थापना दिवस समारोह के मद्देनजर प्रतिष्ठित व्हीलर सीनेट हाउस को शानदार ढंग से सजाया गया है।

पटना विश्वविद्यालय के रजिस्ट्रार कामेश कुमार ने बताया कि इस अवसर पर राज्य के शिक्षा मंत्री विजय कुमार चौधरी मुख्य अतिथि होंगे और विश्वविद्यालय के विभिन्न विभागों के 41 मेधावी छात्रों को स्वर्ण पदक से सम्मानित किया जाएगा।

उन्होंने बताया कि स्थापना दिवस कार्यक्रम ‘व्हीलर सीनेट हाउस’ में आयोजित किया जाएगा जो सुबह 11.30 बजे शुरू होगा। कार्यक्रम में शिरकत करने के लिए 350 विशिष्ट लोगों को आमंत्रित किया गया है पर कोविड प्रोटोकॉल का पालन करते हुए सभी आगंतुकों के लिए मास्क पहनना अनिवार्य होगा और हॉल में प्रवेश करने से पहले मेहमानों का तापमान भी मापा जाएगा।

विश्वविद्यालय के ‘व्हीलर सीनेट हाउस’ का नाम प्रांत के तत्कालीन गवर्नर और विश्वविद्यालय के चांसलर सर हेनरी व्हीलर के नाम पर रखा गया है जिन्होंने 1926 में इसका उद्घाटन किया था।

विश्वविद्यालय की स्थापना एक अक्टूबर 1917 को तत्कालीन इम्पीरियल लेजिस्लेटिव काउंसिल द्वारा पारित पटना विश्वविद्यालय अधिनियम के तहत हुआ था।

विश्वविद्यालय के गौरवशाली 100 साल पूरे होने पर 2017 में आयोजित शताब्दी समारोह में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भी भाग लिया था।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

विश्वआज रात एक पूरी सभ्यता का अंत होगा?, राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने ट्रुथ पर पोस्ट किया, फिर कभी जीवित नहीं?

कारोबार8th Pay Commission: 8th Pay Commission: 8वें वेतन आयोग के तहत सैलरी में बढ़ोतरी तुरंत नहीं, अभी लगेगा समय

भारतमहाराष्ट्र सरकार ने ऑटो और टैक्सी चालकों के लिए मराठी भाषा टेस्ट अनिवार्य रूप से किया शुरू

स्वास्थ्यस्तन एवं सर्वाइकल कैंसर की निःशुल्क जांच?, दिल्ली पुलिस मुख्यालय में 5वें CAPS शिविर का सफल आयोजन

क्रिकेटRR vs MI Match Preview: राजस्थान रॉयल्स बनाम मुंबई इंडियंस मैच प्रीव्यू, गुवाहाटी के बरसापारा क्रिकेट स्टेडियम में

भारत अधिक खबरें

भारतअसम का चुनाव अच्छा चल रहा, पवन खेड़ा के बड़बोलेपन की वजह से कांग्रेस की छवि को नुकसान?, उद्धव ठाकरे के प्रवक्ता आनंद दुबे बरसे, वीडियो

भारतहैदराबाद में हैं कांग्रेस नेता पवन खेड़ा, दिल्ली घर पर असम पुलिस ने की छापेमारी?, दिल्ली पुलिस की टीम कर रही मदद, वीडियो

भारतNBEMS GPAT 2026: आ गया जीपैट का रिजल्ट, डायरेक्ट लिंक से चेक करें अपना स्कोर

भारतMBOSE SSLC 10th Result 2026: कक्षा 10 का परिणाम घोषित?, परिणाम देखने के लिए इस लिंक पर जाइये

भारतKarnataka 2nd PUC Result 2026: रोल नंबर तैयार रखें, कभी भी आ सकता है रिजल्ट