लाइव न्यूज़ :

पटना विश्वविद्यालय में छात्र संघ चुनाव को लेकर BJP और JDU के नेता आए आमने-सामने, गरमाई राजनीति

By एस पी सिन्हा | Updated: December 3, 2018 20:00 IST

पटना विश्व विद्यालय छात्र संघ के चुनाव को लेकर जिस तरह का हिंसक माहौल कायम है, वैसा पहले कभी नहीं देखा गया था। छात्र चुनाव में जीत हासिल करने के लिए हर तरह के हथकंडे से लेकर गुंडागर्दी के रास्ते अपना रहे हैं।

Open in App

बिहार के पटना विश्वविद्यालय में छात्र संघ चुनाव को लेकर भाजपा और जदयू के नेता आमने-सामने हो गए हैं। भाजपा के नेताओं ने जदयू के चुनावी रणनीतिकार प्रशांत किशोर के खिलाफ मोर्चा खोल दिया है। वहीं, चुनाव प्रचार के दौरान छात्र जदयू और एबीवीपी के छात्रों के बीच झड़प हो गई। झड़प के बाद पुलिस के रवैये को लेकर भाजपा सवाल उठा रही है। 

पटना विश्व विद्यालय छात्र संघ के चुनाव को लेकर जिस तरह का हिंसक माहौल कायम है, वैसा पहले कभी नहीं देखा गया था। छात्र चुनाव में जीत हासिल करने के लिए हर तरह के हथकंडे से लेकर गुंडागर्दी के रास्ते अपना रहे हैं। विश्वविद्यालय की छात्र राजनीति से मुख्यधारा की सियासत में आने का लम्बा इतिहास रहा है। 

लालू यादव, नीतीश कुमार से लेकर सुशील मोदी जैसे नेताओं की पैदाइश भी छात्र संघ की राजनीति से शुरू हुई थी। वर्षों तक चुनाव नहीं हुआ। और जब शुरू हुआ है तो इतना अनैतिक हो गया है कि नीतीश कुमार-सुशील मोदी और लालू यादव जैसे नेताओं के छात्र राजनीति से निकालने की संभावना पूरी तरह से ख़त्म हो गई है। 

जिस तरह से छात्र संघ के चुनाव को लेकर मारपीट और गुंडागर्दी का सिलसिला शुरू हुआ है, उसको लेकर कई सवाल उठने लगे हैं। जदयू के ऊपर शराब माफिया के बेटे को छात्र संघ के चुनाव में उतारे जाने का आरोप विपक्ष लगा रहा है। विपक्ष का आरोप है कि छात्र संघ की राजनीति पर कब्जा जमाने के लिए शराबबंदी का अभियान चला रहे सत्ताधारी दल ने एक बड़े शराब कारोबारी के बेटे को छात्र संघ चुनाव में अध्यक्ष पद का दावेदार बना दिया है। 

राजद नेता भाई बिरेन्द्र का आरोप है कि पटना विश्वविद्यालय छात्र संघ में अध्यक्ष पद के लिए जदयू ने शराब माफिया के बेटे मोहित प्रकाश को अपना उम्मीदवार बना दिया है। चुनाव से चंद दिनों पहले जदयू के चुनावी रणनीतिकार प्रशांत किशोर ने नीतीश कुमार के आवास 7, सर्कुलर रोड में शराब माफिया के बेटे को जदयू में शामिल कराया। उसे अध्यक्ष पद का दावेदार बना दिया गया।

इस बीच, पुलिस के द्वारा एबीवीपी के कार्यालय पर छापेमारी किए जाने के बाद एबीवीपी के नेता और भाजपा के वरिष्ठ नेता नाराज हो गए हैं। भाजपा ने आरोप लगाया है कि छात्र जदयू धन-बल का प्रयोग कर रही है। 

इस मामले पर भाजपा के वरिष्ठ नेता और विधायक अरुण कुमार सिन्हा ने कहा है कि पटना छात्र संघ चुनाव में जो भी हो रहा है वो दुखद है। एबीवीपी एक ऐसा छात्र संगठन है जिसकी मिसाल अन्य छात्रों को दिया जाता है। एबीवीपी की ओर से दो दर्ज केस दर्ज हुए। उनके उम्मीदवारों की बेइज्जती की गई। छात्र जदयू की तरफ से एक प्राथमिकी दर्ज किया गया। इस ओर से दो केस के बावजूद कोई कार्रवाई नहीं की गई और उधर के प्राथमिकी पर कार्रवाई की गई।

उन्होंने कहा कि एबीवीपी के छात्रों को परेशान किया जा रहा है। 40 सालों में पहली बार एबीवीपी के कार्यालय पर छापेमारी की गई। यहां बता दें कि 5 दिसंबर को पटना विश्वविद्यालय में मतदान होना है और सेंट्रल पैनल के 28 पदों पर मतदान होगी। छात्र संघ चुनाव इस बार काफी अहम है यह इससे भी प्रतीत होता है कि इसके लिए बड़े नेता भी रणनीति बनाने में लगे हैं। 

वहीं, छात्र संघ चुनाव को लेकर जदयू की ओर से भी काफी अहमीयत दी जा रही है। इस बार 20 हजार 368 मतदाता हैं, जो बिहार के विभिन्न जिलों से अपना संबंध रखते हैं। कुछ महीनों बाद देश के साथ बिहार में लोकसभा चुनाव भी होंगे। लिहाजा जो संगठन इस चुनाव को जीतेगा वो एक हद तक युवाओं में ये संदेश देने में सफल होगा कि छात्रों की पहली पसंद कौन सा संगठन या पार्टी है। 

टॅग्स :भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी)जेडीयूबिहार
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टबिहार के मोतिहारी जिले में जहरीली शराब कांड में मरने वालों की संख्या हुई 10, कई लोगों की स्थिति अभी भी गंभीर

भारतबिहार में CM नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को सीएम बनाने की मांग को लेकर महिलाओं ने शुरू किया सत्याग्रह

क्राइम अलर्टबिहार की राजधानी पटना से सटे खगौल में अपराधियों ने खुद को कस्टम अधिकारी बताकर स्वर्ण व्यापारियों से लूटा 16 किग्रा सोना

भारतWATCH: बिहार के सारण जिले में जदयू के प्रखंड अध्यक्ष का एक लड़की के साथ अश्लील वीडियो वायरल, दोनों आपत्तिजनक अवस्था में थे खेत में एक लड़की नेता के पीछे भाग रही है

भारतबिहार में सत्ता हस्तांतरण को लेकर सियासी हलचल हुई तेज, 12 अप्रैल को नीतीश कुमार दे सकते हैं मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा, भाजपा में मुख्यमंत्री को लेकर जारी है मंथन 

भारत अधिक खबरें

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया

भारतयूपी में स्थापना दिवस के जरिए लोगों के घर-घर पहुंचेगी भाजपा, लोगों को PM मोदी और योगी सरकार की उपलब्धियां बताएँगे पार्टी पदाधिकारी

भारत'वे बंगाल को खत्म करना चाहते हैं': ममता बनर्जी ने BJP पर साधा निशाना, चुनावों से पहले किसानों के लिए अलग से बजट का वादा किया

भारतIST की जगह 'महाकाल मानक समय'? शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने गणना ढांचे पर पुनर्विचार का दिया प्रस्ताव