लाइव न्यूज़ :

पटना: RJD की बैठक में नहीं शामिल हुए तेज प्रताप, राजनीतिक अटकलें हुईं तेज

By ऐश्वर्य अवस्थी | Updated: September 12, 2018 05:40 IST

खबरों की मानें तो जब बैठक चल रही थी, तो तेज प्रताप घर पर ही मौजूद थे, लेकिन बैठक में नहीं आये। इसके बाद एक बार से इस बात की चर्चा हो रही है कि पार्टी और परिवार में सब ठीक नहीं है।

Open in App

आरजेडी में सब कुछ ठीक नहीं चल रहै है ये बात सामने आती रही है। अब 11 सितंबर को पूर्व सीएम राबड़ी आवास पर एक बैठक हुए जिसमें पूर्व स्वास्थ्य मंत्री मौजूद रहे लेकिन बेटे तेज प्रताप ने बैठक से दूरी बनाए रखी। 

ऐसे में खबरों की मानें तो जब बैठक चल रही थी, तो तेज प्रताप घर पर ही मौजूद थे, लेकिन बैठक में नहीं आये। इसके बाद एक बार से इस बात कीचर्चा हो रही है कि पार्टी और परिवार में सब ठीक नहीं है। लेकिन इस मामले पर आरजेडी नेताओं ने सफाई देनी शुरू किया है, लेकिन सत्तापक्ष इस पर सवाल खड़े कर रहा है और कह रहा है कि ये तो होना ही था।

ऐसा पहली बार हुआ है कि तेजप्रताप बैठक से नदारत देखे गए हों। ये बैठक पार्टी की ओर से काफी बड़े रूप में की गई थी लेकिन  तेज प्रताप की ओर से बैठक में शामिल नहीं होने को लेकर कोई सफाई नहीं आयी है, लेकिन राजनीतिक हल्कों में चर्चा तेज है, क्योंकि तेज प्रताप चुप हैं। जीन्यूज के मुताबिक पार्टी की ओर से हमेशा बैठक की ओर से प्रतिक्रिया दी जाकी है। लेकिन इस मामले पर तेज प्रताप की ओर से नहीं और न ही उन्होंने पार्टी की बैठक को लेकर कोई ट्वीट किया है।

वहीं आरजेडी नेता शिवानंद तिवारी कहते हैं कि तेज और तेजस्वी यादव के बीच किसी तरह का मतभेद नहीं है. दोनों भाई एक हैं। उन्होंने कहा कि परिवार के अंदर कोई मतभेत नहीं है। दरअसल लालू के बाद तेजस्वी यादव को लालू प्रसाद के समर्थकों ने अपना नेता मान लिया है और वह ही नेतृत्व करेंगे और  तेज प्रताप भी यही चाहते हैं। पार्टी के एक नेता इससे पहले दोनों भाइयों की जोड़ी राम-लक्ष्मण जैसी कह चुके हैं। हांलाकि तेजस्वी यादव पार्टी की बैठक में थे, तो तेज प्रताप आरजेडी के छात्र नेताओं को पैदल मार्च के लिए सिताबदियारा को रवाना कर रहे थे जिस कारण से बैठक में शामिल नहीं हुए हैं। हर कोई आल इज वेल कह रहा है लेकिन हकीकत क्या  है इस पर हर किसी की निगाह टिकी है।

टॅग्स :तेज प्रताप यादवतेजस्वी यादव
Open in App

संबंधित खबरें

भारतमुख्यमंत्री नीतीश को जेड प्लस श्रेणी की सुरक्षा को लेकर सियासत, तेजस्वी ने कहा- ‘असम्‍मान जनक विदाई’, नीरज कुमार बोले- लालू जी की तरह परिवार को सीएम नहीं बनाएंगे?

क्राइम अलर्टमोतिहारी जहरीली शराबः 4 की मौत और 15 की हालत खराब?, 6 लोगों की आंखों की रोशनी

भारतबिहार चुनावः 2026 में 17 सीट खाली, राज्यसभा के बाद MLC इलेक्शन में भी तेजस्वी यादव को लगेगा झटका, 1 सीट के लिए 25 विधायक?

भारतबिहार में नीतीश कुमार अभी कर रहे खेला?, राजद विधायक फैसल रहमान से मिले मुख्यमंत्री, जाते-जाते तेजस्वी यादव से छिनेंगे विपक्ष नेता पद?

भारतराज्यसभा चुनाव में एनडीए समर्थन?, राजद विधायक फैसल रहमान को भाजपा ने गैर सरकारी विधेयक एवं संकल्प समिति का अध्यक्ष बनाया, कांग्रेस एमएलए मनोहर प्रसाद को इनाम?

भारत अधिक खबरें

भारतगोदामों से सीधे एलपीजी सिलेंडर की बिक्री पर सख्त प्रतिबंध, सीएम रेखा गुप्ता ने कहा-भंडारण केंद्रों पर न जाएं और न ही भीड़ में इकट्ठा हों

भारतउच्च शिक्षा और अनुसंधान की चुनौतियां

भारतआदिवासी खेल: नई प्रतिभाओं की तलाश में एक सार्थक पहल

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं