लाइव न्यूज़ :

पटना सेक्स रैकेट कांडः मास्टरमाइंड निकला सेक्स पावर बढ़ाने वाली दवाओं का सौदागर, यौनवर्धक दवा खिलाकर कराता था गलत काम

By एस पी सिन्हा | Updated: August 1, 2019 17:48 IST

Patna Sex Racket: कम उम्र की लड़कियों से देह व्यापार के धंधे में विधायक का जिक्र आने से पूरा मामला हाई प्रोफाइल हो गया है. पुलिस भी पूरे मामले की काफी सावधानी व गहनता से जांच कर रही है. हालांकि पुलिस इस मामले में कुछ भी स्पष्ट बताने से परहेज कर रही है. 

Open in App
ठळक मुद्देबिहार के भोजपुर और पटना के चर्चित सेक्स रैकेट के मामले में पकड़ा गया सरगना संजय यादव उर्फ पंडित सेक्स पावर बढ़ाने वाली दवाओं का सौदागर भी निकला. सेक्स रैकेट के धंधे में पकड़ा गया मास्टर माइंड संजय यादव उर्फ पंडित उर्फ जीजा यौनवर्धक दवाओं को खिलाकर लड़कियों से गंदा काम करवाता था.

बिहार के भोजपुर और पटना के चर्चित सेक्स रैकेट के मामले में पकड़ा गया सरगना संजय यादव उर्फ पंडित सेक्स पावर बढ़ाने वाली दवाओं का सौदागर भी निकला. सेक्स रैकेट के धंधे में पकड़ा गया मास्टर माइंड संजय यादव उर्फ पंडित उर्फ जीजा यौनवर्धक दवाओं को खिलाकर लड़कियों से गंदा काम करवाता था. पकड़े गए संजय से अभी तक की पूछताछ में यह बात सामने आई है. इन दवाओं के सेवन के बाद लड़कियां भी आसानी से तैयार हो जाती थीं.

प्राप्त जानकारी के अनुसार उसकी गिरफ्तारी के बाद सामने आई एक लड़की ने उस पर यौनवर्धक दवा खिलाने एवं गंदा काम करवाने का आरोप लगाया है. गिरफ्तारी से बचने के लिए भोजपुर के पीरो, बक्सर, भभुआ व रोहतास जिले में घूम-घूमकर शक्ति वर्धक दवाएं बेचा करता था. किसी को शक नहीं हो इसलिए अपने साथ में एक बुजुर्ग को भी रखा था. लेकिन, अंतत: पुलिस ने उसे भभुआ के एक होटल से धर दबोचा. यह भी राज खुला है कि उसके कई रसूखदारों से भी संबंध रहे हैं. 

दरअसल, कम उम्र की लड़कियों से देह व्यापार के धंधे में विधायक का जिक्र आने से पूरा मामला हाई प्रोफाइल हो गया है. पुलिस भी पूरे मामले की काफी सावधानी व गहनता से जांच कर रही है. हालांकि पुलिस इस मामले में कुछ भी स्पष्ट बताने से परहेज कर रही है. उल्लेखनीय है कि 18 जुलाई को गिरोह के चंगुल से भागकर पुलिस के पास पहुंची किशोरी ने एक विधायक के आवास पर भेजे जाने की बात कही थी. इस मामले में पकड़ी गई संचालिका अनिता देवी ने किशोरी को विधायक के आवास पर भेजे जाने की बात स्वीकार की थी. उसके बाद मामला पूरी तरह सुर्खियों में आ गया है.

बताया जाता है कि पकड़ा गया संजय नवादा जिला के अकबरपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत सुपौल गांव का निवासी है. पकड़े गए मास्टर माइंड से पूछताछ के दौरान सेक्स रैकेट से जुड़े कई रहस्यों का पर्दाफाश हुआ है. आज भी उससे अलग-अलग पूछताछ चलती रही. पूछताछ के दौरान उसने आरा जेल में बंद संचालिका अनिता से भी संपर्क होने की बात कबूल की है. 

उसने यह भी बताया कि वह आर्केस्ट्रा भी चलाया करता था. इधर, सूत्रों के अनुसार भोजपुर एसपी सुशील कुमार ने पकड़े गए मास्टर माइंड संजय से करीब तीन घंटे तक गहन पूछताछ की है. एसपी ने पूछताछ के दौरान विधायक से लेकर इंजीनियर से संबंधों के बारे में भी जानकारी ली है. 

इसके अलावा आरा जेल में बंद संचालिका अनीता व उसके सहयोगी संजीत से संपर्क को लेकर भी गहराई से छानबीन की. शराब कारोबारी व डॉक्टर समेत अन्य रसूखदारों के बारे में भी जानकारी जुटाने का प्रयास किया गया. पकड़े गए संजय ने अभी तक की पूछताछ में जेल में बंद अनीता व उसके दलाल संजीत से संबंधों की बात कबूल की है. 

पुलिस सूत्रों के गिरफ्तार संजय यादव पुलिस से बचने के लिए फेक नंबर यूज करता था. वर्तमान में वह उदवतनगर इलाके की एक गांव की लड़की के नाम पर निर्गत सिम प्रयोग कर रहा था. एसआईटी टीम ने पहले मोबाइल सीडीआर के आधार पर पहले लडकी से पूछताछ की. 

पता चला कि वह सीम नंबर संजय यूज कर रहा है. जिसके आधार पर टीम ने पहले बक्सर और फिर भभुआ में छापामारी की. जहां से वह पकडा गया. सेक्स रैकेट में गिरफ्तार संजय पुलिस को गुमराह करने के लिए भभुआ के एक होटल में दूसरे के पहचान पत्र पर रुका हुआ था. लेकिन, इस बार वह पुलिस से नहीं बच सका. भोजपुर से गई डीआईयू व एसआईटी की टीम ने उसे मंगलवार की रात होटल के कमरे से धर दबोचा. 

टॅग्स :सेक्स रैकेटबिहार
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टबिहार के मोतिहारी जिले में जहरीली शराब कांड में मरने वालों की संख्या हुई 10, कई लोगों की स्थिति अभी भी गंभीर

भारतबिहार में CM नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को सीएम बनाने की मांग को लेकर महिलाओं ने शुरू किया सत्याग्रह

क्राइम अलर्टबिहार की राजधानी पटना से सटे खगौल में अपराधियों ने खुद को कस्टम अधिकारी बताकर स्वर्ण व्यापारियों से लूटा 16 किग्रा सोना

भारतWATCH: बिहार के सारण जिले में जदयू के प्रखंड अध्यक्ष का एक लड़की के साथ अश्लील वीडियो वायरल, दोनों आपत्तिजनक अवस्था में थे खेत में एक लड़की नेता के पीछे भाग रही है

भारतबिहार में सत्ता हस्तांतरण को लेकर सियासी हलचल हुई तेज, 12 अप्रैल को नीतीश कुमार दे सकते हैं मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा, भाजपा में मुख्यमंत्री को लेकर जारी है मंथन 

भारत अधिक खबरें

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया

भारतयूपी में स्थापना दिवस के जरिए लोगों के घर-घर पहुंचेगी भाजपा, लोगों को PM मोदी और योगी सरकार की उपलब्धियां बताएँगे पार्टी पदाधिकारी