पटनाः महावीर मंदिर पहुंच दर्शन, पिता नवीन सिन्हा को श्रद्धांजलि, आज दिल्ली पहुंच रहे भाजपा राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष नितिन नबीन, वीडियो

By सतीश कुमार सिंह | Updated: December 15, 2025 09:07 IST2025-12-15T09:06:46+5:302025-12-15T09:07:59+5:30

बिहार सरकार के मंत्री दिलीप जायसवाल ने कहा, "हमारे नवनियुक्त राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष नितिन नबीन दिल्ली जा रहे हैं। आज उनका दिल्ली एयरपोर्ट पर दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता व राष्ट्रीय स्तर के पदाधिकारी स्वागत करेंगे।

Patna Reached Mahavir Temple darshan paid tribute father Naveen Sinha BJP National Executive President Nitin Navin reaching Delhi today, video | पटनाः महावीर मंदिर पहुंच दर्शन, पिता नवीन सिन्हा को श्रद्धांजलि, आज दिल्ली पहुंच रहे भाजपा राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष नितिन नबीन, वीडियो

photo-ani

Highlightsसीधे मुख्यालय जाएंगे और वहां उनकी ताजपोशी होगी... बिहार का कोई व्यक्ति राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष बना है।भाजपा ने राष्ट्रीय अध्यक्ष की कुर्सी 45 वर्षीय युवा को दी है।

पटनाः भाजपा के राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष नितिन नबीन ने कहा कि मैं यही कहूंगा कि पार्टी ने कार्यकर्ताओं को सीखाने, संवारने के साथ-साथ बढ़ाने का भी काम किया है। आज मैं यहां पिताजी को श्रद्धांजलि देने और महावीर मंदिर में दर्शन के लिए आया था। पिछले 20 वर्षों में मैं जहां भी पहुंच पाया हूं यह उनका आशीर्वाद है। बिहार भाजपा अध्यक्ष और बिहार सरकार के मंत्री दिलीप जायसवाल ने कहा, "हमारे नवनियुक्त राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष नितिन नबीन दिल्ली जा रहे हैं। आज उनका दिल्ली एयरपोर्ट पर दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता व राष्ट्रीय स्तर के पदाधिकारी स्वागत करेंगे।

इसके बाद हम सीधे मुख्यालय जाएंगे और वहां उनकी ताजपोशी होगी... यह बिहार के लिए सौभाग्य की बात है कि बिहार का कोई व्यक्ति राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष बना है, नितिन नबीन युवा हैं और पूरे देश में युवाओं में संदेश गया है कि भाजपा ने राष्ट्रीय अध्यक्ष की कुर्सी 45 वर्षीय युवा को दी है।

भाजपा के राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष नितिन नबीन ने कहा, "20 साल पहले पार्टी ने मुझे पहला मौका दिया था, और पार्टी के आशीर्वाद से, हम पार्टी कार्यकर्ताओं के साथ सीखते और काम करते हुए इस मुकाम तक पहुंचे हैं... यह साफ है कि प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में विकास हर गांव और शहर तक पहुंचा है, और भाजपा का भी विस्तार हुआ है।

आज, भाजपा गरीबों की पार्टी के तौर पर खड़ी है... प्रधानमंत्री मोदी ने हर गांव और शहर में अंत्योदय को बढ़ावा दिया है... मैं युवाओं से बस यही कहूंगा कि वे अपने काम पर भरोसा रखें..." भाजपा के नवनियुक्त राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष और बिहार के मंत्री नितिन नवीन ने अपने पिता नवीन सिन्हा को श्रद्धांजलि दी।

भाजपा के राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष नितिन नबीन ने कहा, "...मैं यही कहूंगा कि पार्टी ने एक कार्यकर्ता पर भरोसा किया है, पार्टी ने हमेशा कार्यकर्ताओं को बढ़ाया है। निश्चित रूप से पार्टी के भरोसे पर काम करने का प्रयास करेंगे...कोई चुनौती नहीं है, जब NDA गठबंधन मिलकर लड़ता है तो कोई चुनौती नहीं है।"

केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह ने कहा, "यह बहुत खुशी की बात है कि नितिन नबीन देश में सबसे कम उम्र के राष्ट्रीय अध्यक्ष(कार्यकारी) बनने वाले नेता बने हैं, और वे बिहार से हैं। केंद्रीय नेतृत्व के इस फैसले के लिए बिहार के लोगों और पार्टी कार्यकर्ताओं की ओर से उन्हें बधाई और धन्यवाद, जिसने बिहार के एक युवा को राष्ट्रीय अध्यक्ष की ज़िम्मेदारी सौंपी है, जो कई सालों से राष्ट्रीय प्रभारी के तौर पर काम कर रहे हैं..." कांग्रेस रैली में हुई नारेबाज़ी पर उन्होंने कहा, "कांग्रेस अब हताशा में डूब गई है और गाली-गलौज पर उतर आई है। यह पहली बार नहीं है... वे पहले भी ऐसे नारे लगा चुके हैं..."

Web Title: Patna Reached Mahavir Temple darshan paid tribute father Naveen Sinha BJP National Executive President Nitin Navin reaching Delhi today, video

भारत से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे