लाइव न्यूज़ :

Coronavirus: बिहार में 7वां मामला आया सामने, पटना में प्राइवेट अस्पताल का वार्ड ब्वॉय कोरोना से हुआ संक्रमित

By भाषा | Updated: March 27, 2020 17:54 IST

पटना के सिविल सर्जन डॉ. राजेश कुमार चौधरी ने बताया कि शहर के खेमनीचक इलाके में स्थित इस निजी अस्पताल को सील करने की प्रक्रिया जारी है।

Open in App
ठळक मुद्दे पटना में एक निजी अस्पताल का 20 वर्षीय वार्ड ब्वॉय कोरोना वायरस से संक्रमित पाया गया है।इसके बाद बिहार में में कोविड-19 के मरीजों की संख्या बढ़कर सात हो गई है।

पटना। बिहार की राजधानी पटना में एक निजी अस्पताल का 20 वर्षीय वार्ड ब्वॉय कोरोना वायरस से संक्रमित पाया गया है, जिससे राज्य में कोविड-19 के मरीजों की संख्या बढ़कर सात हो गई है। स्वास्थ्य विभाग ने शुक्रवार को यह जानकारी दी। विभाग के अधिकारियों ने बताया कि वार्ड ब्वॉय निजी अस्पताल में कोरोना वायरस संक्रमित मरीज के संपर्क में आया था।

अस्पताल में भर्ती उस मरीज की बाद में पटना एम्स में मौत हो गई थी। पटना के सिविल सर्जन डॉ. राजेश कुमार चौधरी ने बताया कि शहर के खेमनीचक इलाके में स्थित इस निजी अस्पताल को सील करने की प्रक्रिया जारी है।

गौरतलब है कि कतर से लौटे मुंगेर निवासी एक मरीज का पहले पटना के इसी निजी अस्पताल में इलाज चल रहा था। बाद में उसे पटना एम्स में भर्ती कराया गया जहां पिछले हफ्ते उसकी मौत हो गयी। कोरोना वायरस का नया पॉजिटिव मामला उक्त निजी अस्पताल में वार्ड ब्वॉय के पद पर कार्यरत युवक में सामने आया है।

जिला प्रशासन ने इस निजी अस्पताल के सभी डॉक्टरों, नर्सों और कर्मचारियों को पृथक रहने का आदेश दिया था। मुंगेर निवासी उक्त मरीज के संपर्क में बीते दिनों में 64 व्यक्ति आए थे जिनमें से 55 के सैंपल जांच के लिए आरएमआरआई में भेजे गये थे, जिसमें तीन कोरोना संक्रमण पॉजिटिव पाए गए हैं जिनमें से दो मृतक की रिश्तेदार मुंगेर निवासी एक महिला (40) और एक बच्चा (12) हैं।

कोरोना संक्रमण पॉजिटिव पाए गए मुंगेर निवासी महिला और बच्चे को इलाज के लिए भागलपुर स्थित जवाहर लाल नेहरू मेडिकल कालेज अस्पताल में भर्ती कराया गया है जबकि अन्य को घर पर पृथक रखा गया है।

टॅग्स :बिहार में कोरोनाकोरोना वायरससीओवीआईडी-19 इंडियाकोरोना वायरस लॉकडाउनपटनाबिहार
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टबिहार के मोतिहारी जिले में जहरीली शराब कांड में मरने वालों की संख्या हुई 10, कई लोगों की स्थिति अभी भी गंभीर

भारतबिहार में CM नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को सीएम बनाने की मांग को लेकर महिलाओं ने शुरू किया सत्याग्रह

क्राइम अलर्टबिहार की राजधानी पटना से सटे खगौल में अपराधियों ने खुद को कस्टम अधिकारी बताकर स्वर्ण व्यापारियों से लूटा 16 किग्रा सोना

भारतWATCH: बिहार के सारण जिले में जदयू के प्रखंड अध्यक्ष का एक लड़की के साथ अश्लील वीडियो वायरल, दोनों आपत्तिजनक अवस्था में थे खेत में एक लड़की नेता के पीछे भाग रही है

भारतबिहार में सत्ता हस्तांतरण को लेकर सियासी हलचल हुई तेज, 12 अप्रैल को नीतीश कुमार दे सकते हैं मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा, भाजपा में मुख्यमंत्री को लेकर जारी है मंथन 

भारत अधिक खबरें

भारतरामअवतार जग्गी हत्याः अमित जोगी को आजीवन कारावास की सजा

भारतबीजेपी 47वां स्थापना दिवस समारोहः करोड़ों कार्यकर्ता को बधाई, हम पार्टी को अपनी मां मानते हैं?, पीएम मोदी ने एक्स पर लिखा-भावुक पोस्ट, वीडियो

भारतBaramati Bypoll 2026: कौन हैं आकाश मोरे? बारामती उपचुनाव में महाराष्ट्र की उप मुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार से टक्कर?

भारतअसम की जनता ने इस बार दो काम पक्के किए?, पीएम मोदी बोले- एनडीए की हैट्रिक और कांग्रेस के शाही परिवार के नामदार की हार की सेंचुरी का रिकॉर्ड?

भारतपाकिस्तानी सोशल मीडिया की झूठी जानकारी का इस्तेमाल कर पत्नी पर आरोप, सीएम सरमा ने कहा-फर्जी डॉक्यूमेंट्स के साथ जनता के सामने बात?