शाम 7:10 की फ्लाइट से दिल्ली गए लालू यादव?, कई बीमारी से जूझ रहे राजद प्रमुख

By एस पी सिन्हा | Updated: April 2, 2025 20:27 IST2025-04-02T19:55:03+5:302025-04-02T20:27:09+5:30

तेजस्वी यादव ने कहा कि लालू यादव का ब्लड प्रेशर लो हो गया है और शुगर बढ़ गया है। इसके कारण उनकी परेशानी बढ़ी है।

Patna Lalu Yadav went  Delhi by 7-10 pm flight After his health deteriorated bihar rabri devi | शाम 7:10 की फ्लाइट से दिल्ली गए लालू यादव?, कई बीमारी से जूझ रहे राजद प्रमुख

file photo

Highlightsपिता लालू प्रसाद यादव के हाथ और कंधे में जख्म हो गया है।आज दिल्ली ले जाना था, लेकिन अचानक बीपी लो हो गया। बताया जाता है कि बीपी 34/44 हो गया था।

पटनाः राजद प्रमुख लालू प्रसाद यादव की अचानक तबीयत बिगड़ने के बाद पटना के राजा बाजार स्थित पारस हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया था। लेकिन डॉक्टरों की सलाह पर उन्हें इलाज के लिए दिल्ली भेज दिया गया। उन्हें शाम 7:10 की नॉर्मल फ्लाइट से दिल्ली ले जाया गया। उनके साथ उनकी पत्नी राबड़ी देवी साथ गई हैं। वहीं, तेजस्वी यादव ने मीडिया से बातचीत करते हुए कहा कि लालू जी कलेजा वाला आदमी हैं। बहुत हिम्मत वाले व्यक्ति हैं। उन्होंने कहा कि पिता लालू प्रसाद यादव के हाथ और कंधे में जख्म हो गया है।

 

उन्हें आज दिल्ली ले जाना था, लेकिन अचानक बीपी लो हो गया। बताया जाता है कि बीपी 34/44 हो गया था। जिसके बाद चेकअप के लिए उन्हें पारस हॉस्पिटल लाया गया। तेजस्वी यादव ने कहा कि लालू यादव का ब्लड प्रेशर लो हो गया है और शुगर बढ़ गया है। इसके कारण उनकी परेशानी बढ़ी है।

उनकी पिछले दो दिनों से तबीयत बिगड़ी हुई है। घर पर ही डॉक्टर उनका इलाज कर रहे थे, लेकिन आज जब उनकी स्थिति ज्यादा बिगड़ गई तो उन्हें उपचार के लिए पटना से दिल्ली ले जाने की तैयारी शुरु की गई। लेकिन अचानक बीपी लो हो जाने से पटना के अस्पताल में भर्ती कराना पडा।

Web Title: Patna Lalu Yadav went  Delhi by 7-10 pm flight After his health deteriorated bihar rabri devi

भारत से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे