लाइव न्यूज़ :

पटना हाईकोर्ट की अनूठी पहल- तीन माह तक कोरोना की जंग लड़ रहे योद्धाओं की मदद करने के शर्त पर बिल्डर को दे दी जमानत

By एस पी सिन्हा | Updated: May 30, 2020 20:51 IST

बिल्डर खालिद रशीद के खिलाफ पटना हाईकोर्ट में एक मामला चल रहा था. उपभोक्ता को समय पर अपार्टमेंट में फ्लैट मुहैया नहीं कराए जाने के मामले में बिल्डर के ऊपर गंभीर आरोप लगे हैं.

Open in App
ठळक मुद्देकोरोना महामारी के इस दौर में पटना हाईकोर्ट ने एक अनोखी पहल की है.पटना हाइकोर्ट ने बिल्डर खालिद राशिद को इस शर्त पर जमानत दी

पटना: कोरोना महामारी के इस दौर में पटना हाईकोर्ट ने एक अनोखी पहल की है. समय पर फ्लैट नहीं देने के मामले पर जमानत देने का नया तरीका ईजाद किया. पटना हाइकोर्ट ने बिल्डर खालिद राशिद को इस शर्त पर जमानत दी कि वह तीन माह तक कोरोना की जंग लड़ रहे योद्धाओं की मदद करेंगे. हाईकोर्ट ने बिल्डर खालिद रशीद को इसी शर्त के साथ जमानत दी है.

दरअसल, बिल्डर खालिद रशीद के खिलाफ पटना हाईकोर्ट में एक मामला चल रहा था. उपभोक्ता को समय पर अपार्टमेंट में फ्लैट मुहैया नहीं कराए जाने के मामले में बिल्डर के ऊपर गंभीर आरोप लगे हैं. लेकिन हाईकोर्ट से जब इन्होंने जमानत की मांग की तब कोर्ट ने या अनोखी सर्त सामने रख दी. कोर्ट ने इस शर्त पर जमानत दी कि वह तीन माह तक कोरोना की जंग लड़ रहे योद्धाओं की मदद करेंगे. 

जमानत याचिका पर जस्टिस डॉक्टर अनिल कुमार उपाध्याय ने सुनवाई की. 28 मई, 2020 को अदालत के निर्देशानुसार बिल्डर खालिद राशीद ने राजधानी के सिविल सर्जन डॉ राज किशोर चौधरी के समक्ष योगदान दिया. उन्हें जिला प्रतिरक्षण टीम के साथ सम्बद्ध कर दिया गया है. बताया जाता है कि पटना के फ्रेजर रोड स्थित ट्रेड सेंटर के अमीना कंस्ट्रक्शन प्राइवेट लिमिटेड के एम डी खालिद राशीद ने अपार्टमेंट का एक फ्लैट कुमारी प्रियंका को बेचा था. 

पूरे पैसे मिलने के बावजूद प्रियंका को फ्लैट नहीं मिल सका. फिर, उन्होंने बिल्डर के विरुद्ध पटना के कोतवाली पुलिस थाने में मामला दर्ज कराया. नवंबर, 2019 में सीजेएम, पटना ने बिल्डर खालिद राशिद को जेल भेज दिया. उक्त मामलें में खालिद राशीद ने पटना हाइकोर्ट के समक्ष निचली अदालत के आदेश को चुनौती देते हुए याचिका दायर किया था.

टॅग्स :बिहार
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टबिहार के मोतिहारी जिले में जहरीली शराब कांड में मरने वालों की संख्या हुई 10, कई लोगों की स्थिति अभी भी गंभीर

भारतबिहार में CM नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को सीएम बनाने की मांग को लेकर महिलाओं ने शुरू किया सत्याग्रह

क्राइम अलर्टबिहार की राजधानी पटना से सटे खगौल में अपराधियों ने खुद को कस्टम अधिकारी बताकर स्वर्ण व्यापारियों से लूटा 16 किग्रा सोना

भारतWATCH: बिहार के सारण जिले में जदयू के प्रखंड अध्यक्ष का एक लड़की के साथ अश्लील वीडियो वायरल, दोनों आपत्तिजनक अवस्था में थे खेत में एक लड़की नेता के पीछे भाग रही है

भारतबिहार में सत्ता हस्तांतरण को लेकर सियासी हलचल हुई तेज, 12 अप्रैल को नीतीश कुमार दे सकते हैं मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा, भाजपा में मुख्यमंत्री को लेकर जारी है मंथन 

भारत अधिक खबरें

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया

भारतयूपी में स्थापना दिवस के जरिए लोगों के घर-घर पहुंचेगी भाजपा, लोगों को PM मोदी और योगी सरकार की उपलब्धियां बताएँगे पार्टी पदाधिकारी

भारत'वे बंगाल को खत्म करना चाहते हैं': ममता बनर्जी ने BJP पर साधा निशाना, चुनावों से पहले किसानों के लिए अलग से बजट का वादा किया