लाइव न्यूज़ :

बिहारः पूर्व मुख्यमंत्रियों को फ्री में आजीवन सरकारी आवास देने पर HC हुआ सख्त, नोटिस जारी कर मांगा जवाब

By एस पी सिन्हा | Updated: January 8, 2019 16:10 IST

प्राप्त जानकारी के अनुसार, पटना हाई कोर्ट ने बिहार के पूर्व मुख्यमंत्रियों को आजीवन बंगला आवंटन कराने वाले कानून की संवैधानिकता पर सवाल उठाया है. मुख्यमंत्री नीतीश कुमार समेत तमाम पूर्व मुख्यमंत्रियों, जिन्हें आजीवन आवासीय बंगला आवंटित हुआ है. 

Open in App

बिहार के पूर्व मुख्यमंत्रियों को बिना शुल्क आजीवन सरकारी आवास देने के मामले में पटना हाईकोर्ट ने मंगलावार (8 जनवरी) कड़ा ऐतराज जताया है. कोर्ट ने इस संबंध में कार्रवाई करते हुए बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार समेत सात अन्य सभी पूर्व मुख्यमंत्रियों को नोटिस जारी किया है. कोर्ट ने नोटिस जारी कर पूछा है कि आखिर पूर्व मुख्यमंत्रियों को सुरक्षा मुहैया कराई जाये तो वे पटना में स्थित अपने निजी आवासों में क्यों नहीं रह सकते? 

प्राप्त जानकारी के अनुसार, पटना हाई कोर्ट ने बिहार के पूर्व मुख्यमंत्रियों को आजीवन बंगला आवंटन कराने वाले कानून की संवैधानिकता पर सवाल उठाया है. मुख्यमंत्री नीतीश कुमार समेत तमाम पूर्व मुख्यमंत्रियों, जिन्हें आजीवन आवासीय बंगला आवंटित हुआ है. 

हाईकोर्ट ने नोटिस जारी करने का आदेश देते हुए उनसे चार हफ्ते में जवाब देने को कहा गया है. मामले की सुनवाई अब 11 फरवरी होगी. मुख्य न्यायाधीश एपी शाही की खंडपीठ ने स्वतः दायर हुए जनहित याचिका पर सुनवाई करते हुए यह आदेश दिया. राज्य सरकार की तरफ से जवाबी हलफनामा सूबे के मुख्य सचिव के जरिये दायर करने का आदेश हाईकोर्ट ने दिया है. 

यहां बता दें कि कल ही हाई कोर्ट ने नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव बंगला विवाद मामले की याचिका खारिज कर दी थी. डबल बेंच कोर्ट ने एकल पीठ के आदेश को बहाल रखा था. 

उल्लेखनीय है कि बिहार सरकार ने एक व्यवस्था के अनुसार राज्य के पूर्व मुख्यमंत्री लालू प्रसाद यादव, राबडी देवी, डॉ.जगन्नाथ मिश्र, जीतन राम मांझी तथा सतीश प्रसाद सिंह को आजीवन सरकारी आवास उपलब्ध कराया है साथ ही उनको अन्य सुविधाएं भी मिली हुई है. पूर्व उप मुख्यमंत्री तेजस्वी यादव के सरकारी बंगले पर अपील की बहस के दौरान कोर्ट को बताया गया था कि एक तरफ तेजस्वी यादव को बंगला खाली करने को कहा गया है, लेकिन कई पूर्व मुख्यमंत्री को आजीवन आवास उपलब्ध कराया गया है.

टॅग्स :बिहार
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टबिहार के मोतिहारी जिले में जहरीली शराब कांड में मरने वालों की संख्या हुई 10, कई लोगों की स्थिति अभी भी गंभीर

भारतबिहार में CM नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को सीएम बनाने की मांग को लेकर महिलाओं ने शुरू किया सत्याग्रह

क्राइम अलर्टबिहार की राजधानी पटना से सटे खगौल में अपराधियों ने खुद को कस्टम अधिकारी बताकर स्वर्ण व्यापारियों से लूटा 16 किग्रा सोना

भारतWATCH: बिहार के सारण जिले में जदयू के प्रखंड अध्यक्ष का एक लड़की के साथ अश्लील वीडियो वायरल, दोनों आपत्तिजनक अवस्था में थे खेत में एक लड़की नेता के पीछे भाग रही है

भारतबिहार में सत्ता हस्तांतरण को लेकर सियासी हलचल हुई तेज, 12 अप्रैल को नीतीश कुमार दे सकते हैं मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा, भाजपा में मुख्यमंत्री को लेकर जारी है मंथन 

भारत अधिक खबरें

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया