लाइव न्यूज़ :

पटना जिलाधिकारी ने विशेषज्ञ समूह से ऑक्सीजन ऑडिट कराने का आग्रह किया

By भाषा | Updated: April 30, 2021 00:48 IST

Open in App

पटना, 29 अप्रैल बिहार में कोरोना संक्रमण में अप्रत्याशित वृद्धि के कारण ऑक्सीजन सिलेंडर की बढ़ती मांग को देखते हुए प्रदेश की राजधानी पटना के जिलाधिकारी ने स्वास्थ्य विभाग के प्रधान सचिव को पत्र लिखकर विशेषज्ञ समूह से ऑक्सीजन ऑडिट कराने का आग्रह किया है।

स्वाथ्य विभाग के प्रधान सचिव को पटना जिलाधिकारी द्वारा बुधवार को लिखे गए उक्त पत्र में कहा गया है कि पटना जिला में कोरोना के संक्रमण की संख्या में अप्रत्याशित वृद्धि हो रही है। कोविड मरीजों का इलाज सरकारी अस्पतालों के साथ-साथ निजी अस्पतालों में बड़े पैमाने पर किया जा रहा है। इसमें बड़े पैमाने पर ऑक्सीजन की मांग की जा रही है जिसकी आपूर्त्ति उपलब्ध सीमित संसाधनों के तहत यथासंभव किया जा रहा है।

पत्र में कहा गया है कि जिले में उपलब्ध ऑक्सीजन उत्पादन की कुल क्षमता अधिकतम 7000 सिलेंडर प्रतिदिन की है। जिला, अनुमंडल एवं डेडिकेटेड कोविड हेल्‍थ सेन्टर की मांग जोड़ने के बाद तथा गैर कोविड अस्पतालों में मरीजों के लिए ऑक्सीजन शामिल करने के बाद ऑक्सीजन की कुल मांग की तुलना में उपलब्धता काफी कम हो जाती है।

इसके लिए उद्योग विभाग से प्रतिदिन 1770 अतिरिक्त सिलेंडर उपलब्ध कराने का अनुरोध किया गया है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटइंडियन प्रीमियर लीग में भुवनेश्वर कुमार ने जड़ा 'दोहरा शतक', ऐसा करने वाले दुनिया के दूसरे गेंदबाज, जानें पहले पायदान पर कौन?

क्रिकेट37 के साथ सबसे आगे CSK?, आईपीएल में सबसे ज्यादा 200 से अधिक रन बनाने वाली टीमें, देखिए टॉप-5 लिस्ट

क्राइम अलर्टमैडम दुकान के सामने गाड़ी मत लगाओ, ग्राहक को आने में दिक्कत होगी?, 78 वर्षीय दुकानदार को महिला उपनिरीक्षक ने थप्पड़ मारा, प्राथमिकी दर्ज

भारतगोदामों से सीधे एलपीजी सिलेंडर की बिक्री पर सख्त प्रतिबंध, सीएम रेखा गुप्ता ने कहा-भंडारण केंद्रों पर न जाएं और न ही भीड़ में इकट्ठा हों

पूजा पाठPanchang 06 April 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग

भारत अधिक खबरें

भारतउच्च शिक्षा और अनुसंधान की चुनौतियां

भारतआदिवासी खेल: नई प्रतिभाओं की तलाश में एक सार्थक पहल

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल