लाइव न्यूज़ :

पटना की अदालत ने तेजस्वी, मीसा समेत अन्य के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज करने का आदेश दिया

By भाषा | Updated: September 20, 2021 21:24 IST

Open in App

पटना, 20 सितंबर जिले की एक अदालत ने 2019 के लोकसभा चुनाव में टिकट पाने के इच्छुक एक व्यक्ति के पांच करोड़ रुपये की ठगी के आरोप के बाद राजद नेता तेजस्वी यादव और कुछ अन्य राजनीतिक हस्तियों के खिलाफ पुलिस को प्राथमिकी दर्ज करने का निर्देश दिया है।

मुख्य न्यायिक दंडाधिकारी विजय किशोर सिंह ने संजीव कुमार सिंह की याचिका पर 16 सितंबर को उक्त आदेश पारित किया।

संजीव ने कहा है कि वह कांग्रेस से जुड़े हैं और भागलपुर सीट से 2019 के लोकसभा चुनाव में पार्टी के टिकट के इच्छुक थे और टिकट दिलाने का वादा कर उनसे ठगी की गई।

अपनी शिकायत में संजीव ने तेजस्वी की बड़ी बहन और राज्यसभा सदस्य मीसा भारती के अलावा बिहार प्रदेश कांग्रेस कमेटी (बीपीसीसी) अध्यक्ष मदन मोहन झा, दिवंगत बीपीसीसी अध्यक्ष सदानंद सिंह और उनके बेटे शुभानंद मुकेश के अलावा पार्टी प्रवक्ता राजेश राठौर पर भी ठगी संबंधी आरोप लगाया है।

अदालत ने संजीव की शिकायत पर पटना के वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक को कोतवाली थाने में प्राथमिकी दर्ज कर जांच करने का निर्देश दिया है।

राजद के प्रदेश प्रवक्ता और पूर्व विधायक मृत्युंजय तिवारी ने कहा, ‘‘हम इस बात से स्तब्ध हैं कि इस तरह की शिकायत पर विचार किया गया है। शिकायतकर्ता का दावा है कि वह कांग्रेस का टिकट मांग रहा था और उसने हमारी पार्टी के नेताओं को आरोपी बनाया है।’’

बिहार की मुख्य विपक्षी पार्टी राजद कांग्रेस की पुरानी सहयोगी रही है और दोनों दलों ने गठबंधन में उक्त लोकसभा चुनाव लड़ा था। भागलपुर सीट से राजद के मौजूदा सांसद शैलेश कुमार उर्फ ​​बुलो मंडल ने चुनाव लड़ा था, जो जदयू के अजय मंडल से पराजित हुए थे।

कांग्रेस नेताओं ने शिकायतकर्ता के पार्टी के साथ जुड़ाव के दावे पर अभी तक कोई टिप्पणी नहीं की है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारत‘अपने स्तर को नीचे न गिराएं’: मल्लिकार्जुन खड़गे के ‘गुजरात के लोग अनपढ़ हैं’ वाले बयान पर शशि थरूर की सलाह

विश्वआज रात एक पूरी सभ्यता का अंत होगा?, राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने ट्रुथ पर पोस्ट किया, फिर कभी जीवित नहीं?

भारत'इस बार पाकिस्तान के कितने टुकड़े होंगे ये तो सिर्फ ऊपरवाला जानता है', राजनाथ सिंह ने PAK के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ की धमकी का दिया करारा जवाब

ज़रा हटकेVIDEO: ऋषिकेश में गंगा पर उतरा सी-प्लेन, टूरिज्म को मिलेगा जबरदस्त बूस्ट, देखें वीडियो

कारोबार16,720 करोड़ रुपये, पीएमश्री स्कूल योजना के लिए 940 करोड़, छात्र-छात्राओं को निःशुल्क पुस्तकों के लिए 693 करोड़ की स्वीकृति?

भारत अधिक खबरें

भारत403 करोड़ रुपए खर्च?, योगी सरकार का सियासी दांव, बीआर अंबेडकर की मूर्ति पर लगेगा छत्र

भारतमहाराष्ट्र सरकार ने ऑटो और टैक्सी चालकों के लिए मराठी भाषा टेस्ट अनिवार्य रूप से किया शुरू

भारतअसम का चुनाव अच्छा चल रहा, पवन खेड़ा के बड़बोलेपन की वजह से कांग्रेस की छवि को नुकसान?, उद्धव ठाकरे के प्रवक्ता आनंद दुबे बरसे, वीडियो

भारतहैदराबाद में हैं कांग्रेस नेता पवन खेड़ा, दिल्ली घर पर असम पुलिस ने की छापेमारी?, दिल्ली पुलिस की टीम कर रही मदद, वीडियो

भारतNBEMS GPAT 2026: आ गया जीपैट का रिजल्ट, डायरेक्ट लिंक से चेक करें अपना स्कोर