लाइव न्यूज़ :

लोकसभा टिकट के बदले 5 करोड़! तेजस्वी यादव-मीसा भारती समेत छह के खिलाफ एफआईआर

By विनीत कुमार | Updated: September 20, 2021 07:55 IST

तेजस्वी यादव-मीसा भारती समेत 6 अन्य नेताओं के खिलाफ एफआईआर दर्ज की गई है। आरोप है कि इन्होंने चुनाव में टिकट देने का वादा कर कांग्रेस नेता संजीव कुमार सिंह से 5 करोड़ रुपये लिए।

Open in App
ठळक मुद्देलोकसभा या विधानसभा चुनाव में टिकट के बदले 5 करोड़ लेने का है आरोप।संजीव कुमार सिंह ने आरोप लगाया है कि पैसे लेने के बावजूद उन्हें टिकट नहीं दिया गया।एफआईआर में तेजस्वी-मीसा समेत बिहार कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष मदन मोहन झा, कांग्रेस प्रवक्ता राजेश राठौर का भी नाम शामिल।

पटना: पटना की एक अदालत ने 2019 के चुनाव के दौरान लोकसभा टिकट के लिए कथित तौर पर 5 करोड़ रुपये लेने के आरोप में 6 लोगों के खिलाफ एफआईआर दर्ज करने के आदेश दिए हैं। इनमें राजद नेता तेजस्वी यादव और मीसा भारती का नाम भी शामिल है।

प्राथमिकी दर्ज करने का आदेश कांग्रेस नेता संजीव कुमार सिंह की शिकायत पर दिया गया है। इन्होंने आरोप लगाया था कि उन्हें 5 करोड़ रुपये का भुगतान करने के लिए कहा गया था और उसी के लिए भागलपुर से लोकसभा टिकट का वादा किया गया था।

एफआईआर में बिहार कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष मदन मोहन झा, कांग्रेस प्रवक्ता राजेश राठौर और दिवंगत कांग्रेस नेता सदानंद सिंह के बेटे शुभानंद मुकेश का भी नाम शामिल है।

लोकसभा या विधानसभा में टिकट का दिया गया था भरोसा!

संजीव कुमार सिंह ने इस साल 18 अगस्त को पटना सीजेएम कोर्ट में मुकदमा दायर कर दावा किया था कि 15 जनवरी 2019 को तेजस्वी यादव, मीसा भारती, मदन मोहन झा, सदानंद सिंह और राजेश राठौर ने कथित तौर पर उनसे 5 करोड़ रुपये लिए थे। उन्हें भागलपुर से लोकसभा टिकट देने का वादा किया गया था।

कांग्रेस नेता ने अपनी शिकायत में आगे आरोप लगाया है कि लोकसभा चुनाव में टिकट नहीं मिलने पर उन्हें आश्वासन दिया गया था कि उन्हें 2020 के विधानसभा चुनाव में महागठबंधन से टिकट मिलेगा, लेकिन विधानसभा चुनाव में भी उन्हें टिकट नहीं मिला।

मामले की सुनवाई के बाद मुख्य न्यायिक दंडाधिकारी विजय किशोर सिंह ने 16 सितंबर को पटना के एसएसपी उपेंद्र शर्मा को सभी आरोपियों के खिलाफ कोतवाली थाने में प्राथमिकी दर्ज करने का निर्देश दिया।

इस बीच तेजस्वी यादव और मीसा भारती के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज करने के निर्देश के बाद जनता दल (यूनाइटेड) ने राजद पर निशाना साधा है। पूर्व मंत्री और जेडीयू एमएलसी नीरज कुमार ने ट्वीट कर कांग्रेस और राजद पर निशाना साधा।

हालांकि, राष्ट्रीय जनता दल (राजद) ने तेजस्वी यादव और मीसा भारती पर लगे सभी आरोपों को खारिज कर दिया है।

राजद प्रवक्ता मृत्युंजय तिवारी राजद ने कहा, 'जिस व्यक्ति ने आरोप लगाया है कि महागठबंधन के नेताओं को 5 करोड़ रुपये दिए गए थे, वह मानसिक रूप से अस्थिर है। शिकायतकर्ता महागठबंधन नेताओं के खिलाफ निराधार आरोप लगाकर सस्ती लोकप्रियता हासिल करना चाहता है।'

टॅग्स :तेजस्वी यादवपटनाबिहार समाचारकांग्रेसआरजेडीजेडीयूलोकसभा चुनाव
Open in App

संबंधित खबरें

भारतBaramati Bypoll 2026: कौन हैं आकाश मोरे? बारामती उपचुनाव में महाराष्ट्र की उप मुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार से टक्कर?

भारतअसम की जनता ने इस बार दो काम पक्के किए?, पीएम मोदी बोले- एनडीए की हैट्रिक और कांग्रेस के शाही परिवार के नामदार की हार की सेंचुरी का रिकॉर्ड?

भारतपाकिस्तानी सोशल मीडिया की झूठी जानकारी का इस्तेमाल कर पत्नी पर आरोप, सीएम सरमा ने कहा-फर्जी डॉक्यूमेंट्स के साथ जनता के सामने बात?

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

भारतबिहार में CM नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को सीएम बनाने की मांग को लेकर महिलाओं ने शुरू किया सत्याग्रह

भारत अधिक खबरें

भारतबीजेपी 47वां स्थापना दिवस समारोहः करोड़ों कार्यकर्ता को बधाई, हम पार्टी को अपनी मां मानते हैं?, पीएम मोदी ने एक्स पर लिखा-भावुक पोस्ट, वीडियो

भारतरामअवतार जग्गी हत्याः अमित जोगी को आजीवन कारावास की सजा

भारतमुंबई में IIMCAA कनेक्शन्स मीट, फिल्म निर्माता मनोज मौर्य की सिल्वर जुबली सम्मान से सम्मानित

भारतकौन थे डॉ. मणि छेत्री?, 106 वर्ष की आयु में निधन

भारतपश्चिम एशिया युद्धः ओमान तट के निकट ड्रोन बोट हमले में जान गंवाने वाले 25 वर्षीय नाविक दीक्षित सोलंकी का शव मुंबई लाया