लाइव न्यूज़ :

पटना: कंप्यूटर शिक्षकों नौकरी के लिए किया विधानसभा का घेराव, पुलिस ने किया लाठीचार्ज, कई चोटिल

By एस पी सिन्हा | Updated: June 27, 2019 17:49 IST

कंप्यूटर शिक्षक वेलफेयर एसोसिएशन कई दिनों से पटना के गर्दनीबाग इलाके में अपनी मांगों को लेकर धरना दे रहा था. पहले से तयशुदा कार्यक्रम के तहत आज इन शिक्षकों ने अपनी मांगों को लेकर बिहार विधान सभा को घेरना चाहा. पुलिस ने पहले से ही तैयारी कर रखी थी और शिक्षकों को रोकने का भी पूरा प्रयास किया गया.

Open in App

बिहार की राजधानी पटना में कंप्यूटर शिक्षकों पर पुलिस ने जमकर लाठीचार्ज किया. इसमें दर्जनों कंप्यूटर शिक्षकों को चोटें आई हैं. दरअसल, सूबे के 1832 शिक्षक अपनी नौकरी की मांग को लेकर आज विधानसभा का घेराव करने निकले थे, इसी दौरान पुलिस से उनकी नोंक झोंक हुई.

बताया जाता है कि बिहार कंप्यूटर शिक्षक वेलफेयर एसोसिएशन कई दिनों से पटना के गर्दनीबाग इलाके में अपनी मांगों को लेकर धरना दे रहा था. पहले से तयशुदा कार्यक्रम के तहत आज इन शिक्षकों ने अपनी मांगों को लेकर बिहार विधान सभा को घेरना चाहा. पुलिस ने पहले से ही तैयारी कर रखी थी और शिक्षकों को रोकने का भी पूरा प्रयास किया गया. लेकिन आंदोलनकारी शिक्षकों ने एक न मानी.

गर्दनीबाग में पुलिस ने हल्की नोक-झोंक के बाद लाठीचार्ज किया और शिक्षकों को दौडा-दौडा कर पीटा. जिसमें दर्जनों कंप्यूटर शिक्षकों को चोटें आई हैं. यहां बता दें बिहार के 1832 शिक्षक लगातार 674 दिनों से नौकरी की मांग को लेकर धरना पर हैं.  डेढ साल बाद भी कम्यूटर शिक्षकों की पुनर्बहाली नहीं हुई है.

मुख्यमंत्री के अश्वासन के बाद भी उनकी मांगें अधूरी हैं. इस कारण से शिक्षकों ने विधानसभा के सत्र के दौरान जेलभरो आंदोलन की चेतावनी दी है. वहीं, शिक्षकों पर हुई लाठीचार्ज की घटना के बाद से इलाके में काफी देर तक अफरातफरी का माहौल रहा. हालांकि लाठीचार्ज की कार्रवाई के बाद भी आंदोलनकारी शिक्षक लगातार बैरकेटिंग को तोडने का प्रयास करते रहे.

टॅग्स :बिहारपटनाएजुकेशन
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टबिहार के मोतिहारी जिले में जहरीली शराब कांड में मरने वालों की संख्या हुई 10, कई लोगों की स्थिति अभी भी गंभीर

भारतबिहार में CM नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को सीएम बनाने की मांग को लेकर महिलाओं ने शुरू किया सत्याग्रह

क्राइम अलर्टबिहार की राजधानी पटना से सटे खगौल में अपराधियों ने खुद को कस्टम अधिकारी बताकर स्वर्ण व्यापारियों से लूटा 16 किग्रा सोना

भारतWATCH: बिहार के सारण जिले में जदयू के प्रखंड अध्यक्ष का एक लड़की के साथ अश्लील वीडियो वायरल, दोनों आपत्तिजनक अवस्था में थे खेत में एक लड़की नेता के पीछे भाग रही है

भारतबिहार में सत्ता हस्तांतरण को लेकर सियासी हलचल हुई तेज, 12 अप्रैल को नीतीश कुमार दे सकते हैं मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा, भाजपा में मुख्यमंत्री को लेकर जारी है मंथन 

भारत अधिक खबरें

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया