लाइव न्यूज़ :

पटना कलेक्ट्रेट में वैश्विक पर्यटन के आकर्षण के रूप में पुनर्जीवित किये जाने की क्षमता: विशेषज्ञ

By भाषा | Updated: September 27, 2021 21:00 IST

Open in App

नयी दिल्ली/पटना, 27 सितंबर शताब्दियों पुराने ‘पटना कलेक्ट्रेट’ को वैश्विक पर्यटन के आकर्षण के रूप में पुनर्जीवित किये जाने की क्षमता को लेकर देश के बहुत से लोगों ने सोमवार को आवाज उठायी। विशेषज्ञों ने कहा कि इस इमारत को डच धरोहर, गांधी, ऑस्कर और विश्व युद्ध सर्किट से जोड़ा जा सकता है। इस ऐतिहासिक इमारत के कुछ हिस्सों को डच कालखंड में बनाया गया था और ब्रिटिश काल में विस्तार दिया गया।

बिहार की राजधानी में स्थित ‘पटना कलेक्ट्रेट’ का भविष्य फिलहाल अधर में लटका हुआ है और विश्व पर्यटन दिवस के अवसर पर धरोहर विशेषज्ञों तथा देश और विदेश के आम नागरिकों ने सरकार से फिर से गुहार लगाई है कि इसे धराशाई न किया जाए।

वास्तुकला विशेषज्ञों, विद्वानों, छात्रों और पेशेवरों का मानना है कि पटना में गंगा किनारे स्थित यह भव्य इमारत “सोने की खान” है जिसमें वैश्विक पर्यटन के आकर्षण तथा आय के स्रोत के रूप में पुनर्जीवित किये जाने की क्षमता है। संरक्षण वास्तुकला के विशेषज्ञ और आईआईटी-रूड़की में पीएचडी शोधार्थी अभिषेक कुमार ने कहा कि सरकार और समाज दोनों को यह समझना चाहिए कि पटना कलेक्ट्रेट जैसी इमारतें “वास्तुकला का खजाना” हैं और इनके साथ सौतेला व्यवहार नहीं किया जाना चाहिए।

उन्होंने कहा, “कलेक्ट्रेट में डच और ब्रिटिश काल की इमारतें हैं और यह गंगा किनारे स्थित है जो कि इसका एक और सांस्कृतिक पक्ष है। इसे कई पर्यटन सर्किटों से जोड़ा जा सकता है जिसमें डच और ब्रिटिश सर्किट शामिल हैं, पटना और छपरा में डच काल के स्थल हैं और अन्य औपनिवेशिक काल की इमारतें हैं। इससे सरकार को राजस्व भी मिलेगा।”

यह इमारत 12 एकड़ में है जिसके हिस्से 250 साल से भी ज्यादा पुराने हैं। इसमें ऊंची छत, बड़े दरवाजे और लटकते हुए झूमर हैं।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टAMU हॉस्टल में रेड के दौरान पुलिस ने जिंदा कारतूस, नकली नोट और कई आपत्तिजनक सामान बरामद किए

क्राइम अलर्ट11 दिन में 54 करोड़ कमाओ?, पुणे के 75 वर्षीय डॉक्टर को साइबर जालसाजों ने 12.31 करोड़ रुपये का चूना लगाया

भारतकौन बनेगा बिहार में मुख्यमंत्री?, सम्राट चौधरी के समर्थन में लगे पोस्टर को भाजपा के लोगों ने फाड़ा?, वीडियो

भारतबारामती उपचुनावः निर्विरोध जीतेंगी महाराष्ट्र की उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार?, कांग्रेस उम्मीदवार आकाश मोरे ने नाम वापस लिया?

भारतसम्राट चौधरी हो सकते हैं बिहार के अगले मुख्यमंत्री, नीतीश कुमार अगले हफ़्ते देंगे इस्तीफ़ा

भारत अधिक खबरें

भारतWest Bengal Elections 2026: पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनावों से पहले PM मोदी की 6 अहम गारंटियां, VIDEO

भारतबिहार में सत्ता हस्तांतरण की उल्टी गिनती?, दिल्ली पहुंचे मुख्यमंत्री नीतीश कुमार, 10 अप्रैल को दोपहर 12 बजकर 15 मिनट पर राज्यसभा सदस्य के रूप में शपथ लेंगे

भारतपरिसीमन 2026: ‘I-YUVA फॉर्मूला’ के साथ संतुलित लोकतंत्र की नई दिशा

भारतToll Tax Payment Rule Change: 10 अप्रैल से टोल प्लाजा पर नहीं चलेगा कैश, UPI पेमेंट भी अब होगा महंगा; जानें नया नियम

भारतMP News: इंदौर नगर निगम में कांग्रेस पार्षद फौजिया शेख अलीम पर गिरी गाज, 'वंदे मातरम' कहने से इनकार; निलंबित